एक्सप्लोरर

CBSE: सीबीएसई ने 27 स्कूलों को भेजा नोटिस, डमी एडमिशन और नियमों की अनदेखी पर उठाया कदम

सीबीएसई ने दिल्ली और राजस्थान के 27 स्कूलों को नोटिस जारी किया है. इन स्कूलों पर डमी एडमिशन और अन्य नियमों के उल्लंघन का आरोप है.

सीबीएसई (CBSE) ने हाल ही में दिल्ली और राजस्थान के कुल 27 स्कूलों को नोटिस जारी किया है. इन स्कूलों पर आरोप है कि वे डमी एडमिशन और अन्य नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे उन्हें यह नोटिस भेजा गया है. यदि आपके बच्चे का स्कूल भी इनमें शामिल है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है.

नोटिस जारी होने की वजह

सीबीएसई के अनुसार इन स्कूलों में डमी एडमिशन दिए जा रहे थे और बोर्ड के नियमों की गंभीर अनदेखी की जा रही थी. सीबीएसई अधिकारियों ने बताया कि इन स्कूलों में 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए छात्रों की संख्या को अधिक दिखाया गया था, जबकि वास्तविक संख्या इससे काफी कम थी. इसके अलावा, स्कूलों में एनरोलमेंट और अटेंडेंस से जुड़े अन्य गाइडलाइन का पालन भी नहीं हो रहा था. इन खामियों को लेकर सीबीएसई ने इन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और कई गड़बड़ियां पाईं.

यह भी पढ़ें: कैसे बनते हैं NSG कमांडो, क्या कोई भी कर सकता है ज्वॉइन? 

कहां-कहां के स्कूलों पर कार्रवाई

सीबीएसई के नोटिस में दिल्ली रीजन के 22 स्कूल और अजमेर रीजन के 5 स्कूल शामिल हैं. इन सभी स्कूलों को अब कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें सीबीएसई द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने होंगे. यदि सीबीएसई को इन उत्तरों से संतुष्टि नहीं मिलती, तो आगे की कार्रवाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: SSC CGL परीक्षा पास करने के बाद किन पदों पर मिलती है नौकरी, क्या होता है सैलरी स्ट्रक्चर? 

सीबीएसई की सख्त कार्रवाई

सीबीएसई पहले भी स्टूडेंट्स की फर्जी संख्या दिखाने के मामलों में सख्त कदम उठा चुका है और 20 से अधिक स्कूलों की मान्यता रद्द की जा चुकी है. अब देखना होगा कि इन नए मामलों में सीबीएसई क्या कदम उठाता है और स्कूलों की ओर से क्या जवाब मिलते हैं.

जून में सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने कहा था कि बोर्ड डमी स्कूलों के खिलाफ अपनी करवाई जारी रखेगा. उन्होंने जानकारी दी कि मार्च में सीबीएसई ने लगभग 20 संबद्ध स्कूलों को विभिन्न कदाचारों में संलिप्त पाया. इनमें उत्तर प्रदेश के तीन स्कूल भी शामिल थे. इन स्कूलों पर डमी छात्रों को दिखाने, अयोग्य उम्मीदवारों को दाखिला देने और रिकॉर्ड सही ढंग से न रखने जैसे आरोप लगाए गए हैं.

यहां क्लिक कर चेक करें नोटिस

यह भी पढ़ें: जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली नौकरी, 12वीं पास को भी मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Bullet Train Driver: बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
IIT Teacher Shortage:  शिक्षकों की कमी से जूझ रहे IIT संस्थान, 4300 पद खाली, सामने आई केंद्र की रिपोर्ट
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे IIT संस्थान, 4300 पद खाली, सामने आई केंद्र की रिपोर्ट

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?

Embed widget