एक्सप्लोरर

CBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तैयार करने के लिए बना रहा है आईटी सिस्टम और हेल्प डेस्क

केंद्रीय बोर्ड ने गुरुवार को 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन का क्राइटेरिया जारी किया था. अब इसके लिए सीबीएसई ने बोर्ड के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को लेटर लिखा है.

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन क्राइटेरिया जारी करने के बाद एक आईटी सिस्टम बनाने की जानकारी दी है. बोर्ड के मुताबिक फिलहाल इस सिस्टम पर काम चल रहा है और यह सिस्टम सभी स्कूलों को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैलकुलेट करने में मदद करेगा. शुक्रवार को बोर्ड ने इस संबंध में सभी संबधित स्कूलों को लेटर लिखा है. इसके अलावा सभी स्कूलों की मदद के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जिसके जरिए स्कूल अपनी समस्याओं का समाधान कर पाएंगे.

इनहाउस होगा आईटी सिस्टम
बोर्ड के लेटर के मुताबिक यह आईटी सिस्टम इनहाउस होगा और सभी स्कूल इसके जरिए रिजल्ट बनाने का काम कर पाएंगे. यह स्कूलों को कैलकुलेशन में मदद करेगा और इससे उनका समय काफी बच जाएगा. इसके अलावा हेल्प डेस्क के जरिए बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे. 

बोर्ड ने 12वीं के मूल्यांकन के लिए जारी किया यह क्राइटेरिया
सीबीएसई ने गुरुवार को 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन करने के लिए क्राइटेरिया जारी किया था. इसके मुताबिक छात्रों को 30:30:40 फार्मूले के तहत नंबर दिए जाएंगे. 10वीं के मार्क्स का 30% वेटेज, 11वीं के मार्क्स का 30% वेटेज और बारहवीं की प्री बोर्ड के मार्क्स का 40% वेटेज लागू किया जाएगा. बोर्ड ने 31 जुलाई तक 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया है. 

कोरोना की वजह से रद्द की थीं बोर्ड परीक्षाएं 
देश में कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए केंद्रीय बोर्ड ने पिछले दिनों 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था. इससे पहले बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया था. लंबे समय तक मूल्यांकन क्राइटेरिया को लेकर चले मंथन के बाद बोर्ड की 13 सदस्य कमेटी ने क्राइटेरिया जारी किया था. 

यह भी पढ़ेंः West Bengal Board ने 10वीं और 12वीं के मूल्यांकन का क्राइटेरिया जारी किया, छात्रों को इस आधार पर मिलेंगे नंबर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
एनटीए ने जारी किया NITTT रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
गेट नहीं दिया? फिर भी कर सकते हैं PhD, IIT जोधपुर दे रहा मौका 
गेट नहीं दिया? फिर भी कर सकते हैं PhD, IIT जोधपुर दे रहा मौका 
बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार
बिहार में दरोगा भर्ती पर क्यों मचा बवाल? सड़कों पर उतरे हजारों में उम्मीदवार
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
UP SIR में जोड़े 16.18 लाख संदिग्ध नाम? रिपोर्ट पर आया निर्वाचन अधिकारी का पहला बयान
UP SIR में जोड़े 16.18 लाख संदिग्ध नाम? रिपोर्ट पर आया निर्वाचन अधिकारी का पहला बयान
आज अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड? लखनऊ में पहला टी20
आज अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड? लखनऊ में पहला टी20
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Embed widget