एक्सप्लोरर

CBSE Exams 2021: क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षा तारीखें नहीं हुईं हैं घोषित, न पड़ें सोशल मीडिया के फेर में, सीबीएसई ने किया साफ

CBSE ने स्टूडेंट्स को सावधान किया है कि सोशल मीडिया पर क्लास दसवीं और बारहवीं की फेक परीक्षा तारीखें सर्कुलेट हो रही हैं. इन पर विश्वास न करें. जानें क्या है पूरा मामला.

CBSE Warns About Fake Exam Dates 2021: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने हाल ही में एक एडवाइजरी निकालकर स्टूडेंट्स को सचेत किया है कि वे सोशल मीडिया पर साल 2021 की परीक्षा तारीखों को लेकर सर्कुलेट हो रहे मैसेज पर विश्वास न करें, यह फेक है. दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नोटिस बहुत तेजी से फैल रहा है जिसमें साल 2021 की क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों के बारे में सूचना प्रेषित की गई है. यह नोटिस झूठा है क्योंकि सीबीएसई बोर्ड ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है.

इस फेक नोटिस में कहा गया है कि सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं मार्च 2021 के महीने में आरंभ होंगी जोकि सरासर गलत है. बोर्ड ने अभी भी परीक्षा तारीखों को लेकर कुछ भी साफ नहीं किया है. यह खबर इतनी तेजी से फैली की इसका खंडन करने के लिए सीबीएसई को बकायदा नोटिस जारी करके स्टूडेंट्स को सावधान करना पड़ा.

क्या लिखा है नोटिस में –

सीबीएसई ने नोटिस में बताया है कि सोशल मीडिया पर सीबीएसई क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षा और प्रैक्टिकल एग्जाम्स को लेकर जो तारीखें घोषित की गई हैं, वह गलत हैं स्टूडेंट्स उन्हें सही न मानें. अगर बोर्ड के शब्दों में बात करें तो नोटिस में लिखा है, “यह सीबीएसई के संज्ञान में आया है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाओं और प्रैक्टिकल परीक्षाओं की शुरुआत की तारीख और महीने को लेकर कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और न्यूज़ पेपर्स में जानकारी प्रसारित की जा रही है. यह परिचालित जानकारी सही नहीं है, इसलिए, छात्रों, और अभिभावकों में दहशत पैदा कर रही है. ”

सही समय पर दी जाएगी जानकारी –

सीबीएसई ने इस बारे में आगे कहा कि संबंधित विभागों आदि से चर्चा करने के बाद परीक्षा तारीखें घोषित की जाएंगी और सही समय आने पर स्टूडेंट्स को भी इस बारे में बता दिया जाएगा. तब तक के लिए स्टूडेंट इस बात का ध्यान रखें कि जब तक सूचना सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित न की जाए उस पर भरोसा न करें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर से दिल्ली आकर पढ़ना कितना महंगा, लोकल स्टूडेंट्स के मुकाबले कितना बढ़ रहा खर्च?
बाहर से दिल्ली आकर पढ़ना कितना महंगा, लोकल स्टूडेंट्स के मुकाबले कितना बढ़ रहा खर्च?
UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी
UPSSSC एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी
तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी
तेलंगाना पुलिस में 7437 पदों पर भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर SI तक निकली वैकेंसी
ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 29 अगस्त तक करें आवेदन
ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 29 अगस्त तक करें आवेदन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget