एक्सप्लोरर

15 फरवरी से शुरू हो रहे CBSE बोर्ड एग्जाम, टॉपर्स लिस्ट में आने के लिए ऐसे करें तैयारी

CBSE Board Exams 2025: आज हम आपको बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने का एक दम आसान तरीका बताने जा रहे हैं. जिसके बाद आप एग्जाम हॉल से मुस्कुराते हुए बाहर निकलने वाले हैं.

CBSE Board Exams 2025: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जिसे (entral board of secondary education) भी कहा जाता है, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से आयोजित कराने जा रहा है. परीक्षा की तैयारी बोर्ड ने पूरी तरह से कर ली है. लेकिन क्या आप इस परीक्षा के लिए तैयार हैं? 10वीं और 12वीं छात्रों के भविष्य की आधारशिला के तौर पर देखी जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा को लेकर तनाव में हैं तो आज हम आपको बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने का एक दम आसान तरीका बताने जा रहे हैं. जिसके बाद आप एग्जाम हॉल से मुस्कुराते हुए बाहर निकलने वाले हैं.

जैसा की जाहिर है सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम के लिए डेट शीट जारी कर दी है. 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी जो 18 मार्च तक चलेंगी. तो वहीं 12वीं के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेंगे. अब इतने कम वक्त में तैयारी करने के लिए आपको एक भी दिन गंवाना नहीं है. कमर कसकर पूरा ध्यान स्टडी पर लगाने की जरूरत है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए एक अच्छी रणनीति और अनुशासन जरूरी होता है. आपको ये मालूम होना चाहिए कि परीक्षा में प्रश्न NCERT की किताबों से ही पूछे जाते हैं. लिहाजा CBSE ने जो सिलेबस जारी किया है उसके ब्लूप्रिंट को ध्यान से देखें. परीक्षा में पूछे जाने वाले अलग अलग प्रश्नों की एक लिस्ट बना लें. जैसे लंबे सवालों के लिए अलग, MCQ के लिए अलग.

टाइम टेबल बनाएं और अनुशासन में रहें

हर विषय के लिए एक निश्चित समय तय करें.

कठिन विषयों को ज्यादा वक्त दें और आसान विषयों को भी नजरअंदाज न करें.

हर दिन एक विषय को दोहराने का नियम बनाएं.

नोट्स बनाएं और रिवीजन करें

खुद के छोटे नोट्स तैयार करें ताकि रिवीजन के वक्त मदद मिल सके.

महत्वपूर्ण तिथियां, फॉर्मूले, समीकरण और परिभाषाएं लिखकर याद करें.

हर हफ्ते पुराने टॉपिक्स का रिवीजन करें.

यह भी पढ़ें: स्कूलों में घटा ड्रॉपआउट रेट, सरकारी स्कूलों पर बढ़ रहा भरोसा; आर्थिक सर्वेक्षण में चौंकाने वाले दावे

हेल्दी लाइफस्टाइल भी है काफी जरूरी

परीक्षा में पास होने के लिए आपको हेल्दी रहना भी काफी जरूरी है कम से कम 6-8 घंटे की नींद जरूर लें ताकि दिमाग तरोताजा रहे. इसके अलावा हेल्दी डाइट लें और जंक फूड से बचें. तो वहीं बीच-बीच में ब्रेक लें ताकि पढ़ाई में बोरियत न हो.

आत्मविश्वास बनाए रखें और पॉजिटिव सोचें

खुद पर भरोसा रखें और घबराएं नहीं.

किसी टॉपिक में दिक्कत हो तो शिक्षकों या दोस्तों से मदद लें.

ध्यान और योग करें ताकि एकाग्रता बनी रहे.

इन बातों का भी रखें ख्याल

इसके अलावा पिछले साल के क्वेश्चन पेपर को भी एक बार रिवाइज कर लें. कई बार पुराने प्रश्न पत्र से भी बोर्ड सवाल पूछ लेता है. कोशिश करें कि अपने बनाए हुए नोट्स से ही पढ़ाई करें, ज्यादा जरूरी हो तब ही पास बुक या फिर गाइड की मदद लें. अगर आप साइंस या कॉमर्स के छात्र हैं तो आपको सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल बनाकर अलग अलग मरहले में रिवाइज करना होगा. एक साथ सभी विषय लेकर बैठने से कंफ्यूजन हो सकता है जो कि आपके मार्क्स के लिए नुकसान देने वाला हो सकता है.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में मौजूद अखाड़े में कौन-कौन से होते हैं पदाधिकारी, कैसे तय होता है इनका क्रम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार ASO मेन्स के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार ASO मेन्स के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
बिहार में हर 100 में से 12 युवा बेरोजगार, 57% स्कूलों में कंप्यूटर तक नहीं 
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?
NTA ने खोली RMS CET 2026 की करेक्शन विंडो, जानें किन डिटेल्स में कर सकेंगे बदलाव?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget