एक्सप्लोरर

CBSE Board Exam 2025: ​CBSE बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं-12वीं क्लास की परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से इस बार होने वाली परीक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं. बोर्ड ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है. बोर्ड जल्द एडमिट कार्ड जारी करेगा.

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से बेहद जल्द ही 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे. जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह आधिकारिक साइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि बोर्ड ने बार की बोर्ड परीक्षा के लिए कुछ खास दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.

जो छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा में शामिल होंगे. उनके लिए बेहद जरूरी बात है. बोर्ड ने इस बार होने वाली परीक्षाओं में पहले से सख्ती की है. आइए जानते हैं बोर्ड की तरफ से जारी दिशा-निर्देश क्या हैं.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं. परीक्षा के नजदीक आते ही सीबीएसई द्वारा छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि कोई छात्र इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे दो वर्षों तक परीक्षा में बैठने से प्रतिबंधित किया जा सकता है.

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  1. छात्र सबसे पहले आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं.
  2. इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  3. अब उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डिटेल्स दर्ज करें.
  4. फिर उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें.

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित

इस बार परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. सीबीएसई ने छात्रों को चेतावनी दी है कि यदि कोई छात्र परीक्षा केंद्र पर मोबाइल या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर पाया जाता है, तो उसे अगले दो वर्षों तक बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा. इस बार यह सजा पहले से ज्यादा सख्त की गई है, क्योंकि पहले केवल एक साल तक की पाबंदी थी.

सीसीटीवी निगरानी और सोशल मीडिया अफवाहें

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने जानकारी दी कि इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे. इसके अलावा, उन्होंने छात्रों को आगाह किया कि पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया पर परीक्षा से संबंधित झूठी अफवाहें फैलाने की घटनाएं सामने आई हैं. ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा, और अब सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने को भी अनुचित साधनों के नियम में शामिल किया गया है.

परीक्षा के लिए नए कदम

सीबीएसई ने इस वर्ष परीक्षा में अनुशासन और पारदर्शिता को और भी मजबूत बनाने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचें और परीक्षा के नियमों का पालन करें. ऐसा नहीं करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, जिनसे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: JEE Main 2025: अब प्रयागराज में नहीं होगी JEE परीक्षा, इस शहर में जाकर कैंडिडेट्स को देना होगा एग्जाम

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget