एक्सप्लोरर

CBSE Exam 2025: बोर्ड परीक्षा के दौरान मोबाइल यूज किया तो लगेगा दो साल का बैन, एग्जाम को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर भी एक्शन लेगा सीबीएसई

CBSE Exam 2025: बोर्ड एग्जाम में नकल को पूरी तरह से रोकने के लिए सीबीएसई ने अहम कदम उठाए हैं. अगर परीक्षा के दौरान कोई भी छात्र पकड़ा जाता है तो उसे दो साल के लिए बैन किया जा सकता है.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. अगर कोई छात्र इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो उसे दो साल तक परीक्षा देने से रोका जा सकता है. अहम बता यह है कि पहले यह बैन सिर्फ एक साल का था. 

अफवाह फैलाने पर भी होगी कार्रवाई

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने को भी अनुचित साधनों में शामिल किया गया है. पिछले वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए थे, जिनमें छात्रों ने सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाई थीं. इसे रोकने के लिए इस बार सख्त कदम उठाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: CBSE की सख्ती, 29 स्कूलों पर लटकी नियम उल्लंघन की तलवार!

सीसीटीवी से होगी निगरानी

परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने या उपयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: CBSE ने जारी की 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट, एक क्लिक में चेक करें शेड्यूल

इस दिन से शुरू होंगे बोर्ड एग्जाम

CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं. बोर्ड ने छात्रों को अनुचित साधनों से दूर रहने और परीक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है. यह कदम परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

यह भी पढ़ें: कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड? जानें जरूरी डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget