एक्सप्लोरर

कॉमर्स ग्रेजुएट्स के लिए करियर ऑप्शन्स, नौकरी और हायर एजुकेशन में क्या हैं विकल्प, जानें

अगर आप कॉमर्स से ग्रेजुएशन कर रहे हैं तो आपके पास नौकरी के कई विकल्प हैं. आप सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर्स में अच्छी जॉब पा सकते हैं. इसके अलावा आप हायर स्टडी में एमबीए, सीए, सीए या एमकॉम के विकल्प को भी चुन सकते हैं. हायर स्टडी के बाद नौकरी पाने के कई और विकल्प भी खुल जाते हैं.

Career: अगर आप ग्रेजुएशन के छात्र हैं या फिर आपने हाल ही में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है तो सबसे पहले आपके दिमाग में यही सवाल आता है होगा कि आगे क्या करें ? अक्सर स्टूडेंट्स इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि ग्रेजुएशन के बाद उन्हें कौन-सा करियर चुनना है और किस तरह अपना प्रोफेशनल करियर प्रमोट करना है. आजकल स्टूडेंट्स के लिए ढेरों करियर ऑप्शन्स हैं. हालांकि इतने सारे ऑप्शन्स में से किसी एक और सही करियर को चुनना काफी चुनौतीपूर्ण है. लेकिन यहां हम आपकी मदद कर रहे हैं. जिससे आपके करियर में आगे की राह काफी आसान हो जाएगी. अगर आप कुछ खास बातों का ध्यान रखते आगे बढ़ेंगे तो आप जान पाएंगे कि आपके लिए हायर एजुकेशन या जॉब कौन सा विकल्प सही है.

अपने इंटरेस्ट ऑफ एरिया का पता करें अगर आप कॉमर्स ग्रेजुएट हैं या ग्रेजुएशन कर रहे हैं. तो करियर में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले अपने कोर एरिया ऑफ़ इंटरेस्ट का पता करना चाहिए. आपको अपनी हॉबीज और पैशन के साथ-साथ अपने स्किल्स, टैलेंट और काबिलियत पर अच्छी तरह ध्यान देना चाहिए. इससे आप अपनी काबिलियत और संभावना को खुद जज कर पाएंगे और सोच-समझ कर अपने लिए सही करियर करियर चुन सकते हैं. आप कॉलेज में जो भी एक्सपीरिएंस करते हैं उससे काफी हद तक आपको अपने एरिया ऑफ इंटरेस्ट के बारे में पता चल जाता है. इसी के आधार पर आप ये तय कर सकते हैं कि आपको आगे पढ़ाई करनी है या फिर जॉब के ऑप्शन सर्च करने हैं.
अपनी फील्ड में करें इंटर्नशिप किसी भी करियर ऑप्शन को जांचने का सबसे बढ़िया तरीका उस करियर में वास्तिवक अनुभव प्राप्त करना है. इसलिये, अगर आपको अपने स्किल सेट्स या पैशन के बारे में निश्चित तौर पर पता नहीं है और आप एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो आप अपनी पसंद की करियर फील्ड में इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर दें. ऐसा करने पर, आपको न सिर्फ अपने एरिया ऑफ़ इंटरेस्ट और पैशन के बारे में पता चलेगा बल्कि, आप अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने या ग्रेजुएशन के ठीक बाद जॉब ज्वाइन करने के बारे में भी सही फैसला कर सकेंगे.

एक्सपर्ट की सलाह लें आपको ग्रेजुएशन के बाद क्या करना है इस बात को लेकर आप कंफ्यूज्ड हैं तो अपने सीनियर्स, बड़े भाई बहन, माता पिता या फिर करियर काउंसलर की सलाह जरूर लें. इसके अलावा आजकल सोशल मीडिया भी एक अच्छा जरिया है जहां आप अपने फील्ड से जुड़े लोगों से संपर्क करके उनके अच्छे और बुरे पहलू के बारे में जानकारी ले सकते हैं. उनका अनुभव और समझ आपको अपने लिए शानदार भविष्य तैयार करने के लिए बहुत अच्छा आईडिया दे सकता है. मार्केट में इन दिनों बहुत करियर काउंसलर हैं जो आपके स्किल्स को जज करने के बाद आपके लिए एक से एक शानदार करियर के विकल्प बताते हैं.

कॉमर्स ग्रेजुएट्स कैसे चुनें सही करियर विकल्प? अगर आप कॉमर्स से ग्रेजुएशन कर रहे हैं तो आपके पास ढेरों करियर ऑप्शन्स मौजूद हैं. यहां आपके लिए जॉब प्रॉस्पेक्ट्स और हायर स्टडीज से जुड़े कुछ शानदार करियर ऑप्शन्स हैं जिसमें से आप किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं.
कॉमर्स ग्रेजुएट्स के लिए हायर स्टडीज के ऑप्शन्स बीकॉम करने के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला करियर ऑप्शन सीए है. सीए का एग्जाम इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स यानि आईसीएआई आयोजित करता है. इस एग्जाम के 3 लेवल मोड्यूल हैं – सीपीटी, आईपीसीसी और फाइनल सीए. बीकॉम ग्रेजुएट्स के अतिरिक्त, अन्य कैंडिडेट्स आईपीसीसी एग्जाम में सीधे शामिल हो सकते हैं.

इसके अलावा बीकॉम ग्रेजुएट्स के लिए अन्य ऑप्शन एमकॉम डिग्री का भी है. ये 2 साल की डिग्री होती है इसके बाद आप एमफिल या फिर पीएचडी भी कर सकते हैं. रिसर्च के फील्ड में जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए एमकॉम अच्छा ऑप्शन है. सभी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी यह प्रोग्राम ऑफर करती है. एमकॉम में बिज़नेस, एकाउंटिंग, फाइनेंस, स्टेटिस्टिक्स, इकोनॉमिक्स, मार्केटिंग और मैनेजमेंट जैसे सब्जेक्ट्स पढ़ाये जाते हैं.

अगर आप टीचिंग प्रोफेशन में जाने का मन बना रहे हैं तो आप एमकॉम के बाद बीएड भी कर सकते हैं इससे बाद टेट या सीटेट क्लियर करके आप सरकारी स्कूल में टीचिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार ऑप्शन एमबीए करने का भी है. आप फाइनेंस, मार्केटिंग या फिर किसी और फील्ड में एमबीए कर सकते हैं. एमबीए बीकॉम ग्रेजुएट्स के बीच सबसे पोपुलर करियर ऑप्शन है. CAT, XAT, MAT और MHCET जैसे एंट्रेंस टेस्ट्स के बाद आप अच्छे एमबीए कॉलेज में एडमिशन पा सकते हैं
कॉमर्स ग्रेजुएट्स के लिए जॉब प्रॉस्पेक्ट्स
अकाउंटेंट- बीकॉम करने के बाद आप किसी भी कंपनी में एकाउंट्स की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सभी कंपनी अपने बिजनेस की बैलेंस शीट तैयार करने के लिए एक अकाउंटेंट रखती है. अगर आपके पास कॉस्ट एकाउंटिंग, बेसिक प्रिंसिपल्स ऑफ एकाउंटिंग और मैनेजमेंट एकाउंटिंग की अच्छी नॉलेज है तो आपको फाइनेंशल सेक्टर में आसानी से बढ़िया नौकरी मिल सकती है.
ऑडिटर, फाइनेंशियल एनालिस्ट- आप किसी कंसल्टेंसी, इंडस्ट्रियल हाउस या पब्लिक एकाउंटिंग फर्म में ऑडिटर, जूनियर फाइनेंशल एनालिस्ट, टैक्स अकाउंटेंट, एनालिस्ट के तौर पर भी जॉब नौकरी कर सकते हैं.
बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस- कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने के बाद फाइनेंस, बैंकिंग और इंश्योरेंस के क्षेत्र में भी करियर बनाया जा सकता है. कई सारे बैंकों में ऐसी भर्तियां निकलती हैं, जिनमें कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने वालों के लिए ऑपनिंग होती है. आप बैंक में जॉब या इंश्योरेंस सेक्टर में भी अपना करियर बना सकते हैं.
एचआर- कॉमर्स ग्रेजुएट्स किसी कंपनी या फार्म में एचआर का एक अहम हिस्सा हो सकते हैं. एचआर का काम कंपनी का पूरा हिसाब- किताब रखना, कर्मचारियों को रखना, उनकी छुट्टियों का डाटा रखना जैसे काम होते हैं. एचआर की नौकरी में भी कॉमर्स वाले लोगों को ही पहले मौका दिया जाता है. आप बी कॉम के बाद किसी भी कंपनी के एचआर के तौर पर जॉब शुरू कर सकते हैं.
स्ट्रॉक ब्रोकिंग- कॉमर्स ग्रेजुएट्स के पार स्टॉक ब्रोकिंग में आकर्षक करियर बनाने का भी ऑप्शन है. अगर आपको शेयर मार्केट में दिलचस्पी है तो आप ब्रोकर के तौर पर काम शुरू कर सकते हैं. कई कंपनियां भी इस फील्ड में नौकरी देती हैं जिसमें कॉमर्स स्टूडेंट्स को वरीयता दी जाती है.
मार्केटिंग– बी कॉम के बाद मार्केटिंग का जॉब भी अच्छा विकल्प है. हालांकि लोगों को लगता है कि मार्केटिंग की जॉब तो कोई भी कर सकता है लेकिन ये गलत है क्योंकि कॉमर्स स्टूडेंट्स को मार्केटिंग की पढ़ाई कराई जाती है ऐसे में कॉमर्स स्टूडेंट्स इस फील्ड में अच्छा काम करते हैं. और उन्हें मार्केटिंग के बारे में अच्छी नॉलेज भी होती है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget