एक्सप्लोरर

जज और वकील ही नहीं, लॉ में करियर से मिल सकते हैं ढेरों अवसर

Career After 12th in Law: यदि आप लॉ के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो आप 12 वीं के बाद 5 वर्षीय बीएएलएलबी कर लॉ में करियर बना सकते हैं.

समय के साथ नए-नए कानून और नियम अस्तित्व में आ रहे हैं. ऐसे में कानून के जानकारों की मांग बढ़ती जा रही है. आम लोगों में अपने अधिकारों के प्रति बढ़ी संवेदनशीलता ने इस करियर को नए पंख लगा दिए हैं. 

तार्किक क्षमता है जरूरी

अगर आपमें बेहतर संवाद क्षमता, तार्किक विश्लेषण और समस्या समाधान खोजने के गुण हैं तो आप लॉ के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं. अक्सर लोग लॉ में पढ़ाई के बाद वकालत और ज्युडिशियरी तक करियर की संभावनाओं को सीमित कर देते हैं, असल में लॉ में पढ़ाई कर अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर करियर बनाया जा सकता है. 

हर स्ट्रीम के छात्र कर सकते हैं लॉ की पढ़ाई

ग्रेजुएशन के बाद तीन वर्षीय एलएलबी के अलावा 12 वीं के बाद किसी भी स्ट्रीम के छात्र पांच वर्षीय एलएलबी कर लॉ में करियर बना सकते हैं. बीए एलएलबी, बीएससी एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, बीसीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी जैसे कोर्स किए जा सकते हैं. . 

पूरा करें वकालत का ख्वाब

एलएलबी कर अमूमन लोग लॉयर का करियर चुनते हैं. कोर्ट में प्रेक्टिस से पहले आपको आल इंडिया बार एग्जाम देना होता है. इसके बाद ही आपका रजिस्ट्रेशन बार काउन्सिल में होता है.

बन सकते हैं लेक्चरर

यदि आप लॉ टीचिंग के फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो एलएलबी के बाद एलएलएम करना होगा. इससे आप किसी लॉ कॉलेज में बतौर लेक्चरर अपना करियर बना सकते हैं. 

साइबर लॉयर 

ऑनलाइन फ्रॉड, मोबाइल क्लोनिंग, सोशल मीडिया एकाउंट हैकिंग जैसे कई साइबर क्राइम्स में तेजी से इजाफा हुआ है. ऐसे मामलों में पैरवी करने वाले साइबर लॉयर्स की मांग बढ़ रही है. 

पेटेंट एंड कॉपीराइट लॉयर

कई बार आपकी बौद्धिक संपदा पर कुछ लोग अपना ठप्पा लगा देते हैं, ऐसे में कॉपीराइट और पेटेंट की जानकारी रखने वाले लॉयर की जरूरत होती है. बीते कुछ सालों में इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं बढ़ी हैं. 

कॉरपोरेट लॉयर

आजकल कॉरपोरेट लॉ में भी अच्छा करियर है. कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स को रखती हैं, जो उन्हें कंपनी के कानूनी हितों और अधिकारों की जानकारी दे सके.

Government Job: ग्रेजुएशन पास के लिए निकली हैं बंपर सरकारी नौकरी, 2017 पद के लिए इस डेट पर होगा एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget