एक्सप्लोरर

देश में कहीं भी Exam सेंटर्स अलॉट होने से CA फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स परेशान, एडमिट कार्ड पर भी गलत जानकारी

सीए फाइनल एग्जाम के छात्रों को देश भर में कहीं भी एग्जाम सेंटर्स अलॉट कर दिए गए हैं. वहीं कुछ छात्रों के एडमिट कार्ड पर गलत पेपर छपे हुए हैं. इस गड़बड़ी पर भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ हम निश्चित रूप से छात्रों के मुद्दों पर गौर करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी छात्र को परीक्षा देने के लिए अपने होमटाउन से बाहर नहीं जाना पड़े.”

सीए फाइनल एग्जाम के छात्र इस बात से इन दिनों खासे परेशान हैं कि उन्हें देश भर में कहीं भी एग्जाम सेंटर्स अलॉट कर दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सीए की फाइनल एग्जाम की एक छात्रा को तिरुवनंतपुरम में जॉन कॉक्स मेमोरियल संस्थान में एक सेंटर आवंटित किया गया है. वहीं रिस्क मैनेजमेंट का पेपर सिलेक्ट करने वाले एक स्टूडेंट के एडमिट कार्ड पर कंपनी कानून छपा है.

कई छात्रों के एडमिट कार्ड पर गलत पेपर छपे हैं

उम्मीदवार इस बात से परेशान हैं कि उन्हें उनके द्वारा चुने गए परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं किए गए हैं. अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई और औरंगाबाद जैसे शहरों में कई छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी. वहीं कुछ अन्य लोगों के एडमिट कार्ड पर गलत पेपर छपे हैं.

छात्रों के मुद्दों पर गौर किया जाएगा

गौरतलब है कि विभिन्न स्तरों पर कुल 3.6 लाख उम्मीदवार जुलाई सीए परीक्षा दे रहे हैं. लगभग 7,000 छात्रों ने अपने परीक्षा केंद्र को उस स्थान से बदल दिया, जिसे उन्होंने मूल रूप से माइग्रेट करते समय चुना था. वहीं इस गड़बड़ी को लेकर भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ हम निश्चित रूप से छात्रों के मुद्दों पर गौर करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी छात्र को परीक्षा देने के लिए अपने होमटाउन से बाहर नहीं जाना पड़े.”

बता दें कि आईसीएआई 5 जुलाई से सीए परीक्षा के सभी लेवल-फाउंडेशन, इंटरमीडिएट, फाइनल और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा आयोजित कर रहा है.

आईसीएआई ने छात्रों को "ऑप्ट आउट सुविधा भी दी

वहीं आईसीएआई ने अपने बयान में कहा है कि, “अहमदाबाद, औरंगाबाद, चेन्नई और पुणे शहरों में उम्मीदवारों द्वारा चुने गए कुछ क्षेत्रों में आवास की कमी के कारण कुछ उम्मीदवारों को ज़ोन के अलावा अन्य ज़ोन में एग्जाम सेंटर्स आवंटित किए गए हैं. इसी तरह, जिन छात्रों ने दीमापुर (कोहिमा) शहर चुना था, उन्हें गुवाहाटी स्थानांतरित कर दिया गया है. इसके अलावा, भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान ने छात्रों को इस एग्जाम साइकिल से बाहर निकलने की अनुमति भी दी है. "ऑप्ट आउट" करने वाले उम्मीदवारों को एक आरटी-पीसीआर प्रमाणपत्र जमा करना होगा जो इंडिकेट करेगा  कि परीक्षार्थी या रिश्तेदार कोविड संक्रमित है.

ये भी पढ़ें

UPSSSC PET 2021: यूपी पीईटी 2021 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख 25 जून तक बढ़ी

TMC Recruitment 2021 : जेई, टेक्नीशियन सहित कई पोस्ट के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आज, पढ़ें डिटेल्स

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
BAMS Admission 2026: अब संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद मिलेगी सीधे BAMS की राह
अब संस्कृत के छात्र भी बन सकेंगे आयुर्वेदिक डॉक्टर, 10वीं के बाद मिलेगी सीधे BAMS की राह
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
रेलवे में 29,200 रुपये तक की सरकारी नौकरी का मौका, 29 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget