एक्सप्लोरर

BSEB Matric रिजल्ट आज घोषित होने हैं, लेकिन आखिर क्यों हुई Bihar Board 10वीं रिजल्ट में देरी जानें यहां

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट्स के डिक्लेयर होने में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है. आखिर क्या वजहें हैं जो परिणाम आने में देरी हो रही है और स्टूडेंट्स की आकुलता और बढ़ती जा रही है

BSEB Matric Result 2020 Is Delayed, Know The Reason: बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों को लेकर कल से कई तरह की सूचनाएं आ रही हैं पर रिजल्ट डिक्लेयर नहीं हो रहा है. ऐसे में उन 15 लाख स्टूडेंट्स की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है जो पिछले कई दिनों से रिजल्ट की प्रतीक्षा में बैठे हैं. जहां बिहार बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट काफी पहले (24 मार्च) को ही डिक्लेयर हो गया था, वहीं 10वीं का परिणाम अभी तक पेंडिंग है. ऐसे में आखिर क्या वजह है जो रिजल्ट आने में देरी हो रही है. आइये नजर डालते हैं कुछ संभावित कारकों पर.

कॉपी मूल्यांकन में हुई देरी –

बिहार बोर्ड कक्षा दसवीं की परीक्षाएं काफी पहले ही संपूर्ण हो चुकी थी, कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी शुरू होने वाला था कि तभी लॉकडाउन डिक्लेयर कर दिया गया. इस वजह से कॉपी जांचने का कार्य बीच में ही रुक गया और नियत समय पर परिणाम जारी नहीं हो पाये. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि पिछले साल दसवीं का परिणाम 06 अप्रैल को ही घोषित हो गया था और कुल 80.73 स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा में पास हुये थे. साल 2019 में टॉपर्स की लिस्ट में जमुई जिले के सिमुलतला अवासिया स्कूल ने सबको पीछे छोड़कर टॉप 08 में से 05 स्थानों पर कब्जा जमाया था. यहां के सवन राज भारती ने 97.20 अंकों के साथ राज्य में टॉप किया था.

वैरीफिकेशन में लगा समय –

पिछले कई सालों से टॉपर्स के वैरीफिकेशन के समय सामने आने वाली समस्याओं से बचने के लिये बोर्ड अब वैरीफिकेशन को तीन चरणों में पूरा करता है. जाहिर सी बात है कि चरण ज्यादा हैं तो समय भी ज्यादा लग रहा है. दरअसल साल 2016 और 2017 में बिहार के टॉपर्स फर्जीवाड़ा करके टॉपर बने थे. जब उनसे सिलेबस के ही बहुत सामान्य से प्रश्न पूछे गये तो वे उसका उत्तर नहीं दे पाये थे. इस गड़बड़ी के सामने आने से बोर्ड की काफी बदनामी हो गयी थी. इस वजह से अब बिहार बोर्ड अत्यधिक सावधानी से वैरीफिकेशन का कार्य करता है. इसमें पहले तो टॉपर्स की कॉपियां सामन्य स्तर पर सभी कॉपियों की तरह चेक होती हैं, दूसरे चरण में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले टॉप स्टूडेंट्स की कॉपियों को दोबारा विशषज्ञों की एक टीम के द्वारा चेक किया जाता है. तीसरे चरण में टॉपर्स को बोर्ड के ऑफिस आना होता है जहां उनका साक्षात्कार विशेषज्ञ कमेटी लेती है. इस साक्षात्कार में उनसे सिलेबस से ही विभिन्न प्रश्न पूछे जाते हैं. अगर वे सही जवाब दे लेते हैं तो बोर्ड संतुष्ट हो जाता है. इन तीनों चरणों को पूरा करने के बाद फाइनल सूची बनायी जाती है और टॉपर्स को इंफॉर्म किया जाता है.

कोरोना के कारण हुयी वीडियो काफ्रेसिंग –

इस बार कोरोना और लॉकडाउन की वजह से टॉपर्स के इंटरव्यू वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कंडक्ट कराये जा रहे थे. हो सकता है कि इस विधि से साक्षात्कार करने में अतिरिक्त समय लग रहा हो. क्योंकि स्टूडेंट के फिजिकली सामने बैठकर साक्षात्कार देने और ऑनलाइन वीडियो काफ्रेंसिंग से साक्षात्कार होने में खासा फर्क होता है. कई बार नेटवर्क इश्यू आदि भी समस्या खड़ी कर देते हैं. ऐसे में परिणाम आने में देरी होने पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही टॉपर्स की सूची प्रकाशित होने में भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसलिये बोर्ड अपना टाइम ले रहा है. हालांकि अब हम उम्मीद कर सकते हैं कि सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं और किसी भी वक्त परिणाम की घोषणा हो सकती है.

इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम -

बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसईबी)

कक्षा दस का परिणाम, घोषित हो जाने के बाद इन वेबसाइट्स पर देखा जा सकता है - www.biharboardonline.bihar.gov.in, www.bsebbihar.com, www.onlinebseb.in, www.bsebresult.online, www.bseonline.org, www.biharboard.online.

बिहार मैट्रिक रिजल्ट 2020 देखने के लिये नीचे दिये नंबर पर एसएमएस भी कर सकते हैं. एसएमएस से परिणाम पाने के लिये अपने फोन पर टाइप करें BSEB10 उसके बाद स्पेस दें फिर अपना रोल नंबर लिखें और भेज दें 56263 पर. ऐसा करने से आपका परिणाम आपके रजिस्टर्ड नंबर पर भेज दिया जायेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
Agniveer: किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
Jobs News: SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन
SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन
NEET PG 2027: मेडिकल PG की खाली सीटें भरने में नहीं घटेगी पात्रता, जानें कमेटी की सलाह
मेडिकल PG की खाली सीटें भरने में नहीं घटेगी पात्रता, जानें कमेटी की सलाह

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget