एक्सप्लोरर

BSEB Board Exams 2021: बिहार बोर्ड 12वीं की रिवाइज्ड डेटशीट रिलीज, इस तारीख से होगी परीक्षा

Bihar School Examination Board ने BSEB 12वीं की रिवाइज्ड डेटशीट जारी कर दी है. इस डेटशीट के मुताबिक अब यह परीक्षा 01 फरवरी 2021 से आरंभ होगी. जानें विस्तार से.

BSEB Class 12th Board Exams 2021: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बीएसईबी बारहवीं परीक्षा 2021 की रिवाइज्ड डेटशीट जारी कर दी है. पहले भी बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी महीने में आरंभ होनी थी और अभी भी इसी महीने में शुरू होंगी लेकिन अब तारीख में अंतर आ गया है. पहले या पुराने शेड्यूल के अनुसार ये एग्जाम 02 फरवरी 2021 से आरंभ होने थे. अब इनकी तारीख में बदलाव कर दिया गया है और नए शेड्यूल के अनुसार अब ये परीक्षाएं 01 फरवरी 2021 से आरंभ होंगी.

स्टूडेंट्स चाहें तो बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीएसईबी 12वीं की डेटशीट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का एड्रेस है – biharboardonline.bihar.gov.in. यहां से टाइम-टेबल देखने के बाद आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं. सभी विषयों की परीक्षा तिथि आपको यहां दिख जाएगी.

ट्विटर के माध्यम से दी बोर्ड ने जानकारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस बाबत ट्वीट करके जानकारी दी. उन्होंने बीएसईबी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से न केवल इस खबर को शेयर किया बल्कि डेटशीट की फोटो भी डाली. इस फाइल में भी आप डेटशीट चेक कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षाएं 01 फरवरी से 13 फरवरी 2021 के मध्य आयोजित होंगी. पहले ये परीक्षाएं 02 फरवरी से आरंभ होनी थी जो अब एक दिन पहले शुरू हो जाएंगी.

परीक्षा संबंधित जानकारियां

बीएसईबी बारहवीं का थ्योरी पेपर दो शिफ्ट्स में आयोजित होगा. सुबह की शिफ्ट होगी 9.45 बजे से 12.45 तक और दोपहर की शिफ्ट होगी 1.45 से 5.00 बजे तक. स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने के पहले अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे जिनका इस्तेमाल करके वे पेपर को पूरा और अच्छी तरह पढ़ सकते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीएसईबी बारहवीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 09 जनवरी 2021 को आरंभ होंगे और 18 जनवरी 2021तक चलेंगे. जहां कोरोना के कारण अभी तक बाकी बोर्ड्स परीक्षा टालने की सोच रहे हैं वहीं बिहार बोर्ड हमेशा की तरह इस बार भी सबसे आगे है और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सबसे पहले बीएसईबी ने सूचनाएं प्रेषित की हैं. कोरोना के बावजूद समय से परीक्षाएं कराने की तैयारी पक्की है.

IAS Success Story: साइंटिस्ट से UPSC टॉपर बनने में सुशील को लगे पांच साल पर नहीं मानी हार, क्या था उनके धैर्य का राज़? जानें   

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
अब मेडिकल की डिग्री भी देगा IIT कानपुर, जानें क्या है प्लान?
अब मेडिकल की डिग्री भी देगा IIT कानपुर, जानें क्या है प्लान?
अटेंडेंस से पढ़ाई तक... DUSU अध्यक्ष को किन चीजों की मिलती है छूट?
अटेंडेंस से पढ़ाई तक... DUSU अध्यक्ष को किन चीजों की मिलती है छूट?
यूपी PCS मेंस 2025 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 28 सितंबर से इंटरव्यू होंगे शुरू
यूपी PCS मेंस 2025 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 28 सितंबर से इंटरव्यू होंगे शुरू

वीडियोज

जीत के बाद ABP न्यूज पर Yash Dabas का पहला इंटरव्यू
ABVP के हाथ लगी DUSU की गद्दी
Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी को बड़ी राहत, इस सीट पर फिर ट्विस्ट
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
DUSU चुनाव रिजल्ट के बाद क्यों निशाने पर आए राहुल गांधी? समझें
DUSU चुनाव रिजल्ट के बाद क्यों निशाने पर आए राहुल गांधी? समझें
Embed widget