UPSC NDA NA1 Result: UPSC एनडीए 1 में किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा (1) 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार की परीक्षा में कुल 617 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, जिसमें 551 पुरुष और 66 महिला उम्मीदवार शामिल है.

UPSC NDA NA 1 Result: यूपीएससी ने देश के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी परीक्षा (1) 2026 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार की परीक्षा में कुल 617 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है, जिसमें 551 पुरुष और 66 महिला उम्मीदवार शामिल है. आयोग की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार पुरुष कैटेगरी में ईशान पचौरी ने ऑल इंडिया रैंक 1 के साथ टॉप किया है, जबकि महिला कैटेगरी में श्रेया एन गौड़ा ने पहला स्थान हासिल किया है. सफल उम्मीदवारों को अब एनडीए के 157वें कोर्स और इंडियन नेवल एकेडमी के 119वें कोर्स में एडमिशन का मौका मिलेगा.
ऐसे चेक करें UPSC NDA 1 का रिजल्ट
- एनडीए का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर व्हाट्स न्यू या संबंधित परीक्षा के सेक्शन में जाएं.
- अब एनडीए और एनए परीक्षा 1 2026 का फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट खुल जाएगी.
- इसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें और लास्ट में रिजल्ट डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
पुरुष उम्मीदवारों की टॉप 10 लिस्ट
उम्मीदवार का नाम रोल नंबर
ईशान पचौरी 7943704
आरश कुकरैजा 6440787
कौस्तव बौन्थियाल 1449019
ईश फोगाट 1450377
मिथिलेश यादव 7741064
अर्पित कुमार मिश्रा 1043165
शुभम कुमार 1440205
मोहन शर्मा 1446372
मनकला हरीश 6148190
अमन शर्मा 4941608
महिला उम्मीदवार की टॉप 10 लिस्ट
उम्मीदवार का नाम रोल नंबर
श्रेया एन गौड़ा 0344615
अविका शर्मा 3440950
राजश्री राय 0240856
पंकज कुमारी 1153554
वंशिका चौधरी 1151341
सान्वी थम्पी 6645515
अनुष्का नेगी 5941291
चारवी सिंगला 3547202
रुचि पुनिया 1147096
मानसी श्योराण 6342814
कैसे तैयार हुई मेरिट लिस्ट और क्या है आगे की प्रक्रिया
अंतिम परिणाम 12 अप्रैल 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और इसके बाद रक्षा मंत्रालय के सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड की ओर से लिए गए इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित 617 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल अस्थायी है. अंतिम रूप से एडमिशन मिलने से पहले उम्मीदवारों के मूल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने अपने डॉक्यूमेंट जमा नहीं किए हैं, उन्हें अतिरिक्त महानिदेशालय भर्ती, एडजुटेंट जनरल शाखा, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय, आरके पुरम, नई दिल्ली के एड्रेस पर अपने डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे. इसके अलावा यूपीएससी ने यह भी जानकारी दी है कि फाइनल रिजल्ट की घोषणा के 15 दिन बाद उम्मीदवारों के व्यक्तिगत मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. जिसे उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड चेक करने के लिए डाउनलोड कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें-UPSC Mains Result: IAS-IPS बनने की दौड़ में आगे बढ़े 2526 उम्मीदवार, मेन्स का रिजल्ट जारी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI























