एक्सप्लोरर

Bihar Board 12th Result 2025: टॉपर से लेकर पासिंग पर्सेंटेज तक, 10 पॉइंट्स में जानें बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी हर बात

BSEB 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया है. आप सिर्फ 10 पॉइंट्स में इन नतीजों से जुड़ी हर जानकारी यहां हासिल कर सकते हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार (25 मार्च) दोपहर 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए. यह रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर चेक किया जा सकता है. अगर वेबसाइट क्रैश हो रही है तो आप ABP Live पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आइए आपको बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजों से जुड़ा हर अपडेट सिर्फ 10 पॉइंट्स में बताते हैं.

1. बिहार बोर्ड ने फिर बनाया रिकॉर्ड

बिहार बोर्ड ने 12वीं के नतीजों का ऐलान करके एक बार फिर रिकॉर्ड बना दिया है. दरअसल, बिहार बोर्ड पिछले कई साल से देश के सभी बोर्ड से पहले नतीजे घोषित कर रहा है. अहम बात यह है कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक चली थीं. वहीं, कॉपियों की चेकिंग खत्म होने के महज 16 दिन बाद नतीजों का ऐलान कर दिया गया. 

 

2. कितने पर्सेंट रहा 12वीं का रिजल्ट?

बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजों का ऐलान राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया. उन्होंने तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया. बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं के एग्जाम में 12,92,313 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें 11,07,330 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए. इस हिसाब से देखा जाए तो बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 86.5 पर्सेंट रहा. हालांकि, 2024 के मुकाबले पासिंग पर्सेंटेज थोड़ा कम रहा है. 2024 में पासिंग पर्सेंटेज 87.21 पर्सेंट रहा था.

3. लड़के या लड़कियां, किसका पलड़ा भारी?

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों में एक बार लड़कियों का दबदबा रहा है. बिहार बोर्ड की परीक्षा में 12,92,313 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. इनमें लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज ज्यादा रहा है. ओवरऑल टॉपर की बात करें तो वह प्रिया जायसवाल हैं. उन्होंने 484 अंक हासिल किए हैं. उन्हें 96.8 पर्सेंट मार्क्स मिले हैं. सिर्फ टॉप-10 की ही बात करें तो इसमें करीब सात लड़कियां शामिल हैं.

4. साइंस स्ट्रीम का टॉपर कौन?

साइंस स्ट्रीम की बात करें तो प्रिया जायसवाल ओवरऑल टॉपर के साथ-साथ इस स्ट्रीम में भी अव्वल रही हैं. दूसरे नंबर पर आकाश कुमार हैं. उन्होंने 480 अंकों के साथ 96 पर्सेंट हासिल किए हैं. इसके अलावा साइंस स्ट्रीम से रवि कुमार को 478 अंक हासिल किए हैं. वह ओवरऑल रैंकिंग में भी तीसरे पायदान पर हैं.

5. कॉमर्स में कौन रहा अव्वल?

साइंस की तरह कॉमर्स स्ट्रीम में भी लड़कियों ने बाजी मारी है. इस स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने 475 अंकों के साथ टॉप किया है. दूसरे नंबर पर अंतरा आई हैं. उन्हें 473 नंबर मिले हैं. वहीं, तीसरे पायदान पर श्रृष्टि कुमारी और निशांत राज ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है.

6. आर्ट्स स्ट्रीम में कौन बना टॉपर?

आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने संयुक्त रूप से टॉप किया है. दोनों ही स्टूडेंट्स को 473 अंक (94.6 पर्सेंट) मिले हैं. दूसरे पायदान पर भी दो बच्चे आए हैं. यहां अनुष्का कुमारी और रुकैया फातिमा को 471 अंक मिले हैं. इसके अलावा तीसरे पायदान पर तीन बच्चे आए हैं.

7. इन नई वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों को देखने के लिए परीक्षा समिति ने secondary.biharboardonline.com जारी की है. अगर आपको यहां नतीजे देखने में समस्या आ रही है तो आप बिहार बोर्ड की दो नई वेबसाइट interresult2025.com और Interbiharboard.com पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा ABP Live पर भी रिजल्ट देखने के लिए लाइव लिंक मौजूद है. यहां आप अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

8. कितने स्टूडेंट्स हो गए फेल?

बिहार बोर्ड शिक्षा समिति की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 12वीं के रिजल्ट में 13.5 पर्सेंट स्टूडेंट्स असफल हुए हैं. बता दें कि जिस स्टूडेंट्स के मार्क्स 33 पर्सेंट से कम होंगे, उसे फेल माना जाएगा. ऐसे छात्रों के पास कई ऑप्शन मौजूद होते हैं, जिससे वे कामयाबी हासिल कर सकते हैं.

9. फेल स्टूडेंट्स को क्या करना होगा?

अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषयों में फेल हो गया है तो उसके पास स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल एग्जाम का विकल्प होता है. स्क्रूटनी का इस्तेमाल कम नंबर आने की स्थिति में किया जाता है. स्क्रूटनी और कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए बोर्ड की ओर से जल्द ही तारीख जारी की जाती है. अगर कोई छात्र कंपार्टमेंटल एग्जाम में भी फेल हो जाता है तो उसे फेल माना जाता है और उसे दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है. कंपार्टमेंटल एग्जाम सिर्फ वे ही छात्र दे सकते हैं, जो एक या दो विषयों में फेल होते हैं.

10. पास हुए बच्चों को कब मिलेगी मार्कशीट?

बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स को वेबसाइट से मार्कशीट डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलता है. हालांकि, इसके अलावा ओरिजिनल मार्कशीट की भी जरूरत होती है. आइए आपको बताते हैं कि मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी कैसे डाउनलोड होती है और ओरिजिनल मार्कशीट कब तक मिलेगी? दरअसल, बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड की जा सकती है. इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद बिहार बोर्ड की ओर से ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों में भेजी जाती है, जिसे आने में 20 से 30 दिन तक लग सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, ये हैं टॉपर्स के नाम- Abp Live पर ऐसे एक क्लिक में चेक करें नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?
OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?
IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें
IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
Embed widget