एक्सप्लोरर

BPSC CCE 2023: 69वीं प्री परीक्षा की तारीख घोषित, इस डेट पर होगा एग्जाम और इस दिन तक आएंगे एडमिट कार्ड

BPSC CCE Exam 2023: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 69वीं सीसीई प्री परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. पेपर की टाइमिंग क्या रहेगी और एडमिट कार्ड कब तक जारी होंगे, जानते हैं.

BPSC 69th CCE Prelims Date Announced: बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं बीपीएससी सीसीई प्री परीक्षा 2023 की तारीख की घोषणा कर दी है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल का बीपीएससी का कंबाइंड कांपटीटिव एग्जाम दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस बाबत जारी नोटिस देख सकते हैं. ऐसा करने के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफीशियल वेबसाइट का पता ये है – bpsc.bih.nic.in. यहां से आप एग्जाम से संबंधित बाकी डिटेल भी पा सकते हैं.

इस डेट पर होगा एग्जाम

नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक बीपीएससी सीसीई प्री परीक्षा 2023 का आयोजन 30 सितंबर 2023 के दिन किया जाएगा. इस दिन एग्जाम सिंग्ल शिफ्ट में आयोजित होगा. परीक्षा की टाइमिंग होगी दोपहर में 12 बजे से लेकर 2 बजे तक की.

कब तक आएगा एडमिट कार्ड

बीपीएससी सीसीई परीक्षा का एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा इस बारे में कमीशन की तरफ से अभी कोई अपडेट रिलीज नहीं हुआ है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड सितंबर महीने के तीसरे हफ्ते तक जारी हो जाना चाहिए. लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

निगेटिव मार्किंग होगी

इस बार की परीक्षा में निगेटिव मार्किंग के बारे में भी नोटिस में बताया गया है. इसके अनुसार ये परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी जिसमें एख तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी. यानी हर एक गलत जवाब पर एक तिहाई अंक कटेगा.

वैकेंसी बढ़ीं

इतना ही नहीं बीपीएससी ने सीसीई परीक्षा 2023 के लिए वैकेंसी की संख्या में भी इजाफा किया है. अब कुल 475 पद के लिए इस परीक्षा का आयोजन होगा. पहले वैकेंसी की संख्या 379 थी फिर जुलाई में ये 442 की गई और अब कुल 475 पद के लिए परीक्षा ली जाएगी.

रिलीज होने के बाद ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • जारी होने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी bpsc.bih.nic.in पर.
  • यहां BPSC 69th CCE Admit Card 2023 नाम का लिंक दिया होगा इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही नया पेज खुलेगा, इस पर अपने लॉगिन क्रेडेंशिय्लस डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा. यहां से इसे डाउनलोड कर लें.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: फॉरेन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए किया है अप्लाई तो इन बातों का रखें ध्यान 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget