एक्सप्लोरर

Board Result 2024: UP से लेकर MP और झारखंड तक, कब आएंगे इन स्टेट बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे?

State Board Result 2024: उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र तक, कब तक आ सकते हैं दसवीं और बारहवीं के नतीजे. क्या है लेटेस्ट अपडेट? पढ़ें.

Board Result 2024 Latest Update: करीब-करीब सभी स्टेट बोर्ड्स की परीक्षाएं हो चुकी हैं और अब नतीजों का इंतजार है. हर बोर्ड में छात्रों की संख्या के मुताबिक रिजल्ट रिलीज होने में समय लगता है. जैसे संख्या के लिहाज से यूपी सबसे बड़ा बोर्ड है. यहां नतीजे तैयार करने की प्रक्रिया में ज्यादा समय लगता है. हमेशा की तरह बिहार बोर्ड ने सबसे पहले एग्जाम आयोजित कराए और सबसे पहले रिजल्ट भी रिलीज कर दिया. जानते हैं इन स्टेट बोर्ड्स के नतीजे कब तक आ सकते हैं, इस बारे में क्या अपडेट है.

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024

यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित हुई. कॉपी मूल्यांकन का काम भी पिछले हफ्ते पूरा हो चुका है. इस बार दसवीं और बारहवी में करीब 55 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है. सभी को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है. बोर्ड ने अभी इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे अप्रैल महीने के मध्य यानी 15 अप्रैल तक जारी हो सकते हैं. अपडेट के लिए upmsp.edu.in या upresults.nic.in चेक करते रहें.

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024

एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा आयोजित हुए थोड़ा समय बीत चुका है. दसवीं के एग्जाम 28 फरवरी सो बारहवीं के एग्जाम 5 मार्च तक चले थे. पुराने सालों का ट्रेंड देखें और लोकल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमपी बोर्ड के नतीजे भी अप्रैल के मध्य या अंत तक जारी हो सकते हैं. ताजा जानकारियों के लिए mpbse.nic.in पर नजर बनाए रखें.

झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024

झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी कर सकती है. बोर्ड ने कोई पक्की तारीख नहीं बतायी है पर माना जा रहा है कि नतीजे अप्रैल महीने में ही घोषित हो जाएंगे. जेएसी दसवीं और बारहवीं के एग्जाम 6 से 26 फरवरी 2024 के बीच आयोजित हुए थे. करीब 8 लाख स्टूडेंट्स को नतीजों की प्रतीक्षा है. इस बारे में जानकारी पाने के लिए समय-समय पर jacresults.com विजिट करते रहें.

वेस्ट बंगाल बोर्ड रिजल्ट 2024

वेस्ट बंगाल बोर्ड दसवीं की परीक्षाएं 2 से 12 फरवरी 2024 के बीच और बारहवीं की परीक्षाएं 16 से 29 फरवरी 2024 के बीच आयोजित हुई थी. अगले साल की परीक्षा का शेड्यूल भी रिलीज कर दिया गया है. पिछली साल दसवीं के नतीजे मई महीने में जारी हुए थे. इस बार को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है पर अप्रैल एंड या मई की शुरुआत में रिजल्ट आने की संभावना है. इसके लिए wbresults.nic.in चेक करते रहें.

महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2024

महाराष्ट्र बोर्ड की बारहवीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 19 मार्च और दसवीं के एग्जाम 1 से 26 मार्च 2024 के बीच आयोजित किए गए थे. नतीजे आने में अभी वक्त लग सकता है. ऐसा अनुमान है कि महाराष्ट्र बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे मई महीने के अंत तक रिलीज हो सकते हैं. इन्हें देखने के लिए mahresult.nic.in और mahasscboard.in पर जा सकते हैं.

पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2024

पंजाब बोर्ड दसवीं के एग्जाम 13 फरवरी से 6 मार्च और बारहवीं के एग्जाम 13 फरवरी से 30 मार्च के बीच आयोजित किए गए थे. इस बोर्ड में दोनों क्लास के नतीजे सामान्यता अलग-अलग दिन जारी होते हैं. इस बार रिजल्ट मई महीने के तीसरे हफ्ते तक आने की संभावना है. रिलीज होने के बाद इन्हें pseb.ac.in पर चेक करें.

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024

उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं के एग्जाम 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 के बीच आयोजित किए गए थे. नतीजों के बारे में अभी कोई अपडेट जारी नहीं हुआ है पर पिछले सालों का ट्रेंड देखें तो रिजल्ट मई महीने के अंत तक आने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: SSC CHSL 2024 का नोटिस जारी, इस तारीख के पहले कर लें रजिस्ट्रेशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?
भारत में सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी कौन, कितनी मिलती है तनख्वाह?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget