एक्सप्लोरर

​Board Exam 2023 Preparation: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का 'मास्टर' फॉर्मूला, फिट और हिट रहने में करेगा मदद

​Board Exam 2023: छात्र-छात्राओं को परीक्षा को लेकर मानसिक प्रेशर लेने की जरूरत नहीं है. विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा को लेकर अपनी सोच को सकारात्मक रखें.

Board Exam 2023 Preparation Tips: विभिन्न बोर्ड की परीक्षाएं अब नजदीक आ चुकी हैं. ऐसे में छात्रों के चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं कि वे कैसे बोर्ड परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर परीक्षा में बेहतर नंबर लाएं. परीक्षा नजदीक आने के साथ ही छात्र-छात्राओं में तनाव बढ़ने लगा है. ऐसे में विशेषज्ञ बताते हैं कि बोर्ड परीक्षा के नजदीक आने पर छात्र खुद के प्रति लापरवाह हो जाते हैं. परीक्षा नजदीक आने पर छात्रों की जीवन शैली में बदलाव आते हैं. खाने-पीने से लेकर सोने तक वह किसी भी बात का ध्यान नहीं रखते हैं जो कि पूरी तरह गलत है.

एबीपी लाइव से बातचीत करते हुए साइकेट्रिस्ट सोशल वर्कर नीलिमा मधु हांसदा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का छात्र जीवन बहुत अधिक महत्व है. इस परीक्षा के दौरान कई छात्र-छात्राएं अपने ऊपर प्रेशर ले लेते हैं. जो कि उन्हें मानसिक रूप से बीमार बना सकता है. वह बताती हैं कि कुछ छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वह अपने खाने-पीने, सोने व डेली रूटीन के कामों का ख्याल नहीं रखते हैं और वह डिप्रेशन या अन्य मानसिक रोग का शिकार हो सकते हैं.

मानसिक प्रेशर लेकर न करें तैयारी
नीलिमा मधु हांसदा ने बताया कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह के मानसिक प्रेशर को लेकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं करनी चाहिए. छात्र 6 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें. दिनचर्या नियमित करें. पढ़ाई, खेलकूद, मनोरंजन का एक टाइम टेबल बनाएं. जिस सब्जेक्ट के जो भी चैप्टर अच्छी तरह से तैयार हैं उनका रिवीजन जरूर करें. इसके अलावा कठिन टॉपिक्स के लिए गाइडेंस लें. खाने में पौष्टिक और संयमित खानपान लें.

सोच को रखें पॉजिटिव
साइकेट्रिस्ट ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान छात्र अपनी सोच पॉजिटिव रखें और शांत रहने के लिए योग को अपनाएं. धीमी गति से गहरी सांस लें. एक से दो सेकंड के लिए सांस रोक लें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें. इससे उन्हें मानसिक और दिमागी तौर पर शांति मिलेगी. इसके अलावा बच्चों के माता-पिता उनका हौसला बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें-

​अब इस दिन जारी होंगे IIT JAM परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, 12 फरवरी को होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

पत्रकारिता की दुनिया में जब बात पढ़ाई-लिखाई, लाइफस्टाइल, फीचर या न्यूज की आती है, तो चन्द्रिल कुलश्रेष्ठ का नाम सहज ही सामने आता है. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त कर चुके चन्द्रिल बीते पांच वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं और इस दौरान इन्होंने पत्रकारिता के कई रंग देखे हैं - खबरों की तह तक जाना, आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी बातें सामने लाना और क्राइम से जुड़ी कहानियों को तथ्यात्मक ढंग से पेश करना उनकी खासियत बन चुकी है.

चन्द्रिल न सिर्फ रिपोर्टिंग में निपुण हैं, बल्कि कंटेंट राइटिंग, स्टोरी कंसेप्टिंग और फीचर प्रजेंटेशन में भी उनका अंदाज बेहद खास है. खबरों की दुनिया में जहां अक्सर रफ्तार और सनसनी का बोलबाला होता है, वहीं चन्द्रिल की कलम तथ्यों के साथ संतुलन और संवेदनशीलता बनाए रखते हुए काम करती है. वह मानते हैं कि पत्रकारिता का असली उद्देश्य जनता को सही और सटीक जानकारी देना है, न कि महज ध्यान खींचना. यही वजह है कि उनके द्वारा लिखी गई स्टोरीज ना सिर्फ पढ़ने में रोचक होती हैं, बल्कि विश्वसनीयता के मानक पर भी खरी उतरती हैं.

इन दिनों चन्द्रिल ABP Live से जुड़कर कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं. चाहे बात सरकारी नौकरियों की अपडेट्स की हो, स्कूली शिक्षा में हो रहे बदलावों की या फिर खेती-किसानी से जुड़े जमीनी मुद्दों की हर विषय पर उनकी पकड़ गहरी और प्रस्तुतिकरण सहज होता है. वह खबर को महज सूचना नहीं, बल्कि एक अनुभव की तरह पेश करने में यकीन रखते हैं, ताकि पाठक उससे खुद को जोड़ सके.

क्राइम रिपोर्टिंग में भी चन्द्रिल की शैली अलग है. वह किसी भी केस को सिर्फ घटनाओं के सिलसिले के रूप में नहीं दिखाते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और कानूनी पहलुओं को भी उजागर करने की कोशिश करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget