एक्सप्लोरर

Bihar Board Exams 2024: 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी, इन तारीखों पर होगी परीक्षा

Bihar Board Exams 2024 Time Table: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं का परीक्षा टाइम टेबल रिलीज कर दिया है. एग्जाम फरवरी में शुरू होकर फरवरी में ही खत्म हो जाएंगे.

BSEB Bihar Board 10th-12th Exam 2024 Schedule Released: बिहार बोर्ड दसवीं और बारहवीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की बिहार बोर्ड की दसवीं या बारहवीं की परीक्षा दे रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं कि एग्जाम किस तारीख से किस तारीख तक आयोजित होंगे. मोटी तौर पर जानकारी हम यहां दे रहे हैं.

कब होंगे एग्जाम

बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक क्लास दसवीं यानी मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 के बीच किया जाएगा. वहीं बारहवीं यानी इंटर परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 के बीच होगा. डिटेल्ड शेड्यलू देखने के लिए आप biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं.

क्या रहेगी टाइमिंग

बिहार बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित होंगी. पहली शिफ्ट होगी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक की. वहीं दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक की. समय से पहले केंद्र पहुंच जाएं.

प्रैक्टिकल एग्जाम कब आयोजित होंगे

थ्योरी एग्जाम के पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. दसवीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 18 से 20 जनवरी 2024 के बीच आयोजित होंगे. वहीं बारहवीं के प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी 2024 के मध्य किया जाएगा. इनके एडमिट कार्ड भी कुछ समय में रिलीज कर दिए जाएंगे. 

कब डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड की बात करें तो बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 दिसंबर से 9 जनवरी 2024 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे. थ्योरी परीक्षा के एडमिट कार्ड 21 जनवरी से 31 जनवरी 2024 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे. लेटेस्ट अपडेट या किसी भी विषय में डिटेल में जानकारी पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. इससे कोई जरूरी जानकारी आपसे नहीं छूटेगी. 

शेड्यूल देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद ये हैं बेस्ट प्रोफेशनल कोर्स, करियर में लगा देंगे चार चांद 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget