एक्सप्लोरर

Bihar Board 10th Result Revaluation 2021: बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटिनी के लिए आवेदन 11 अप्रैल से, जानें कैसे करें अप्लाई

Bihar Board 10th Result 2021: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 5 अप्रैल को जारी कर दिया गया है. जो कैंडिडेट्स परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं. वे 11 अप्रैल से स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Bihar Board 10th Result Revaluation 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी)-बिहार बोर्ड ने 5 अप्रैल 2021 को मैट्रिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं. इसी के साथ बोर्ड ने स्टूडेंट्स के विषयवार मार्क्स भी जारी किये हैं. मैट्रिक परीक्षा में पास होने वाले जो स्टूडेंट्स अपने अंक से संतुष्ट नहीं है, वो स्क्रूटिनी / पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2021 तक चलेगी. परीक्षार्थी इस बीच में अपने आवेदन कर सकते हैं. परीक्षार्थी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक पर स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बिहार बोर्ड ने स्क्रूटिनी के लिए प्रति विषय के हिसाब से 70 रूपये का शुल्क भी निर्धारित किया है. स्टूडेंट्स को जिन-जिन विषयों का पुनर्मूल्यांकन करवाना है. उन्हें 70 रूपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क भी जमा करना होगा.

स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे. अन्य माध्यम से भेजे गए फॉर्म को मान्य नहीं किया जाएगा. स्टूडेंट्स अपने ऑनलाइन आवेदन बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in और onlinebseb.in पर जाकर कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड 10वीं स्क्रूटिनी का आवेदन ऐसे करें अप्लाई

स्टूडेंट्स सबसे पहले बोहर बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं. उसके बाद  होमपेज पर Matric Scrutiny Revaluation के लिंक पर क्लिक करें, जो कि आपको अगले पेज पर ले जायेगा. वे सभी पेपर इस पेज पर दिखाई देगा जिसका कि एग्जाम हो चुका है. इसमें से स्टूडेंट्स उन विषयों का चयन करें, जिस विषय की स्क्रूटिनी करवानी है.  इसके बाद स्टूडेंट्स को शुल्क जमा करना होगा. शुल्क जमा होने के बाद कैंडिडेट्स का आवेदन सबमिट हो जाएगा.

 आपको बतादें कि बिहार बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा में करीब 16.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. जिसमें से 12.9 लाख यानि 78.17 फीसदी सफल घोषित किये गये. बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक के नतीजों की घोषणा के साथ ही स्क्रूटिनी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG counselling 2026: कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
कब शुरू हो सकती है काउंसिलिंग? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक पूरी जानकारी
High Paying Career: विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
Union Bank Recruitment 2026:  यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज
यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget