एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पला-बढ़ा यह 'अर्जुन', ओलंपिक गोल्ड विनर के गुरु को क्या दे पाएंगे 'गुरु दक्षिणा'?

Arjun Babuta Story: इंडियन शूटर अर्जुन बबूता आज पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल का फाइनल खेलेंगे. देश कि निगाहें इस ‘अर्जुन’ पर हैं और अर्जुन की निगाहें गोल्ड पर.

Arujun Babuta Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में इंडिया के लिए आज खास दिन है. भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता गोल्ड पर निशाना लगाएंगे. 10 मीटर एयर राइफल में आज दोपहर 3.30 बजे पुरुषों का फाइनल खेला जाएगा. इस खेल में अर्जुन के मेडल जीतने की उम्मीद सभी देशवासियों को है, जिससे इंडिया की पदक तालिका में एक और मेडल जुड़े. आज जानते हैं देश के इस ‘अर्जुन’ के बारे में, उनकी पढ़ाई-लिखाई और शुरुआती करियर के बारे में.

पंजाब के हैं अर्जुन

अर्जुन बबूता का जन्म 24 जनवरी 1999 को पंजाब में हुआ. वे जलालाबाद की एक मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे. उनका गांव इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर है. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा यहीं से पूरी की और बाद में परिवार के साथ चंडीगढ़ चले गए. अर्जुन के पिता इंडियन रेलवे में काम करते थे. यहीं से उन्होंने बीए ऑनर्स की डिग्री ली. जिस कॉलेज से अर्जुन ने पढ़ाई की, उसका नाम है डीएवी कॉलेज है.

परिवार में पहले

अर्जुन के परिवार में शूटिंग का कोई चलन नहीं था पर उन्हें कम उम्र से ही इस खेल में रुचि थी. अपने पिता के दिखाये मार्ग पर चलते हुए उन्होंने चंडीगढ़ में इंडियन ओलंपिक शूटर अभिनव बिंद्रा से संपर्क साधा. हालांकि उनकी शूटिंग की शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी से ही हो गई थी.

साल 2013 में मिली पहली सफलता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव बिंद्रा के कोच कर्नल जे एस ढिल्लन के सजेशन पर उन्होंने दस मीटर एयर राइफल कैटेगरी के लिए तैयारी शुरू की. साल 2013 में चंडीगढ़ स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उन्हें अपना पहला मेडल मिला.

नेशनल टीम का हिस्सा बने

इसके बाद अपने प्रदर्शन की बदौलत अर्जुन को कई मेडल मिले और साल 2015 में उन्होंने नेशनल शूटिंग टीम ज्वॉइन कर ली. वे दिन में दस-दस घंटा प्रैक्टिस करते थे. इनकी मेहनत का नतीजा यूं निकला कि साल 2016 में उनका चयन जूनियर नेशनल राइफल टीम के लिए हो गया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दम-खम दिखाने का मौका मिला.

जब दर्द ने रोके कदम

अर्जुन का करियर उड़ान पर था और उन्होंने साल 2016 में अपने करियर का बेस्ट स्कोर हासिल किया 632.4 प्वॉइंट. इसके बाद वे हर बार बढ़िया ही स्कोर करते रहे. हालांकि साल 2018 में कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें खेल से ब्रेक लेना पड़ा. वे डोमेस्टिक लेवल पर तब भी खेलते रहे.

सालों से हैं नेशनल टीम का हिस्सा

अर्जुन बबूता साल 2016 से नेशनल टीम में हैं. साल 2023 में अर्जुन ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर पेरिस ओलंपिक में जगह बनाई थी. अभी वे टीम इंडिया की कोच दीपाली देशपांडे के अंडर कोचिंग लेते हैं. पढ़ाई की बात करें तो अर्जुन बबूता ने लवली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई भी की है.   

यह भी पढ़ें: पापा का सपना पूरा करने के लिए टेनिस प्लेयर बना था ये लड़का, इमोशनल कर देगी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG 2026 AIR 2 Panshul Bansal: एग्जाम रद्द होने पर 2 घंटे तक रोते रहे पंशुल बंसल, फिर की ऐसी वापसी कि बन गए AIR-2
एग्जाम रद्द होने पर 2 घंटे तक रोते रहे पंशुल बंसल, फिर की ऐसी वापसी कि बन गए AIR-2
RPSC Application Correction 2026: RPSC का बड़ा फैसला! 24 जुलाई तक फॉर्म करें Edit या Withdraw, वरना बैन और FIR
RPSC का बड़ा फैसला! 24 जुलाई तक फॉर्म करें Edit या Withdraw, वरना बैन और FIR
CBSE Second Board Result: आज जारी हो सकता है CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड 
आज जारी हो सकता है CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड 
अमेरिका ने विदेशी छात्रों के लिए सख्त किए वीजा नियम, इससे भारतीय स्टूडेंट्स के लिए क्या-क्या दिक्कतें बढ़ेंगी?
अमेरिका ने विदेशी छात्रों के लिए सख्त किए वीजा नियम, इससे भारतीय स्टूडेंट्स के लिए क्या-क्या दिक्कतें बढ़ेंगी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget