एक्सप्लोरर

AP Gram Sachivalayam परीक्षा 2020 हुई स्थगित, यहां पढ़ें पूरी खबर

आंध्र प्रदेश ग्राम सचिवालय रिक्रूटमेंट 2020 के तहत 14,000 से ऊपर पदों के लिए होने वाली परीक्षा कोरोना के कारण स्थगित कर दी गयी है.

Andhra Pradesh Grama Sachivalayam Exam 2020 Postponed: आंध्र प्रदेश ग्राम सचिवालय रिक्रूटमेंट परीक्षा 2020 को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. पुराने शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा 09 अगस्त से 14 अगस्त 2020 के मध्य आयोजित करायी जानी थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए फिलहाल परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. अब यह परीक्षा कब आयोजित होगी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है पर संबंधित अधिकारियों ने यह कहा है कि जल्द ही परीक्षा की नयी तारीख घोषित की जाएगी. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए वे आंध्र प्रदेश ग्राम सचिवालय की वेबसाइट देखते रहे. ऐसा करने के लिए वेबसाइट का एड्रेस है  gramsachivalayam.ap.gov.in

इसके अलावा भी दो और वेबसाइट्स से इस बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इनका पता है.

vsws.ap.gov.in

wardsachivalayam.ap.gov.in.

14,000 पदों के लिए होनी है परीक्षा

इस परीक्षा के स्थगित होने की सूचना पंचायत राज और रूरल डेवलेपमेंट, आंध्र प्रदेश के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, आईएएस गोपाल कृष्ण द्विवेदी ने ट्वीट के माध्यम से दी. उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से अब एपी ग्राम सचिवालय परीक्षा 2020 अगस्त के दूसरे हफ्ते में आयोजित नहीं की जाएगी. नयी तारीखों की घोषणा जल्द  होगी.

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 14,000 पदों को भरा जाना है. इस बाबत विज्ञापन जनवरी महीने में प्रकाशित किया गया था. इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन हो सकता था जिसके लिए तारीख तय की गयी थी 11 जनवरी से 31 जनवरी 2020. ये पद ग्राम सचिवालय के लिए हैं. इस बार कोरोना की वजह से बहुत सी परीक्षाओं का शेड्यूल बदलना पड़ा. एपी ग्राम सचिवालय परीक्षा 2020 भी इससे अछूती नहीं रही. ऐसे में भी समस्या यह है कि कोरोना की स्थिति सुधरने की जगह दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है. खैर, फिलहाल कोरोना की वजह से अगस्त में होने वाली यह परीक्षा टाल दी गयी है. अब यह परीक्षा कब आयोजित होगी इसके बारे में पता आने वाले समय पर निर्भर करेगा.

DU Admission 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमीशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि फिर आगे बढ़ी Delhi University Entrance Test 2020 की तारीखें घोषित, इस डेट से होंगे एग्जाम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget