एक्सप्लोरर

Delhi University Entrance Test 2020 की तारीखें घोषित, इस डेट से होंगे एग्जाम

National Testing Agency ने Delhi University Entrance Test 2020 के आयोजन की तिथि घोषित कर दी है. 4 सितंबर 2020 से होंगी परीक्षाएं.

DUET 2020 Dates Announced: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमीशन इंट्रेंस टेस्ट 2020 के आयोजन की तिथियां घोषित कर दी हैं. इस साल डीयूईटी परीक्षा 2020 आरंभ होगी 4 सितंबर से और संपन्न होगी 12 सितंबर 2020 के दिन. यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेस में एडमीशन के लिए आयोजित होने वाली यह प्रवेश परीक्षा कुल 09 दिन तक चलेगी. यह फैसला कल यानी 18 जुलाई को डीयू एडमीशन कमेटी की मीटिंग में लिया गया है. हालांकि अभी डीयूईटी परीक्षा से संबंधित सभी फैसले नहीं हो पाए हैं. इसलिए डीयू एडमीशन कमेटी फिर से 20 जुलाई को एक ऑनलाइन मीटिंग आयोजित करेगी जिसमें इस परीक्षा से संबंधित बाकी फैसले लिए जाएंगे.

एनटीए आयोजित करता है डीयूईटी परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्सेस, पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस, एम.फिल और पीएचडी प्रोग्राम्स में एडमीशन के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (डीयूईटी) कहा जाता है. जो कैंडिडेट यह परीक्षा पास कर लेते हैं, उन्हें ही डीयू के विभिन्न कोर्सेस में एडमीशन मिलता है.

दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट्स के बीच में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है जो यहां की पढ़ाई की गुणवत्ता की वजह से है. इसलिए हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स यहां एडमीशन के लिए अप्लाई करते हैं. इन स्टूडेंट्स का सेलेक्शन करने के लिए यह प्रवेश-परीक्षा ली जाती है ताकि स्टूडेट्स की छंटनी भी हो जाए और पात्र छात्र को एडमीशन मिले. डीयू में एडमीशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख भी आगे बढ़ा दी गयी है. पहले अप्लाई करने की अंतिम तारीख 4 जुलाई थी जो बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गयी है.

परीक्षा प्रारूप

दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमीशन इंट्रेंस टेस्ट 2020,  एलएएन बेस्ड सीबीटी परीक्षा है यानी की एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट है. इस परीक्षा की अवधि दो घंटे है. इसमें मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस पूछे जाते हैं. हर सही उत्तर पर प्लस 4 मार्क्स मिलते हैं और हर गलत आंसर पर एक मार्क कटता है. यानी कि निगेटिव मार्किंग है इसलिए उत्तर देते समय गेस वर्क से दूर रहें और जो आंसर आते हों, केवल उन्हें ही अटेम्पट करें. पेपर का मीडियम इंग्लिश ही होता है. हालांकि लैंग्वेज कोर्स अपवाद होते हैं.

DU Admission 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमीशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि फिर आगे बढ़ी UPSC ने घोषित की इंजीनियरिंग और जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 2020 की तिथि 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहां फंसी UP 69 हजार शिक्षक भर्ती, बीएड डिग्री का क्या है मामला?
कहां फंसी UP 69 हजार शिक्षक भर्ती, बीएड डिग्री का क्या है मामला?
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget