एक्सप्लोरर

कोरोना के प्रकोप के बीच DU ने जारी की गाइडलाइन्स, अब ऑनलाइन मोड में होंगी UG और PG छात्रों की कक्षाएं

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं. हर दिन संक्रमित मरीजों का बढ़ता आंकड़ा देशवासियों की चिंता बढ़ा रहा है. ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए एक बार फिर स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड से ही छात्रों की क्लासेस लेना शुरू कर रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली विश्वविद्यालयन ने भी कोविड 19 गाइडलाइन जारी कर दी हैं. जिसके तहत अब यूजी और पीजी में पढ़ने वाले छात्रों की कक्षाएं ऑनलाइन मोड से ही ली जाएंगी.

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर और ज्यादा घातक साबित हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,61,736 नए मामले सामने आए हैं. ये तीसरा दिन है जब देश में लगातार डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं बीते 24 घंटों में 879 लोगों की मौत भी हुई है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार से 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं हर हाल में कैंसिल करने के लिए अपील की है. वहीं मौजूदा हालात को देखते हुए दिल्ली  विश्वविद्यालय ने भी अपने सभी विभागों, कॉलेजों व केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है.

डीयू ने जारी की कोविड गाइडलाइन

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को जारी कोविड 19 दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी विभागों, कॉलेजों और केंद्रों पर अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए टीचिंग या लर्निंग प्रकिया अगले आदेश तक ऑनलाइन रहेगी. वहीं कई यूजी या पीजी अन्य विषयो के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर के स्टूडेंट्स को कॉलेज या केंद्र या विभाग में लैबोरेट्री या प्रैक्टिकल या स्किल से सम्बन्धित कार्यों के लिए छोटे-छोटे बैच में आने के लिए अनुमति दी गई है. हालांकि इसके लिए संबंधित कॉलेज के प्रिंसिपल या विभाग के हेड को यूजीसी गाइडलाइंस या एसओपी और अन्य सरकारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक शेड्यूल तैयार करना होगा.

एमफिल या पीएचडी कर रहे रिसर्च स्कॉलर को कॉलेज आने की अनुमति

वहीं दिल्ली यूनीवर्सिटी द्वारा अलग-अलग स्ट्रीम में एमफिल या पीएचडी कर रहे रिसर्च स्कॉलर को कॉलेज जाने की अनुमति दी दी है. हालांकि इसके लिए भी उन्हें सम्बन्धित विभाग के अध्यक्ष या अपने सुपरवाइजर से पूर्व परमिशन लेना अनिवार्य है. साथ ही सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 गाइडलाइन्स का पालन भी करना अनिवार्य है.

कॉलेजों में एक बार में 50 फीसदी स्टाफ को ही मंजूरी 

गौरतलब है कि डीयू कोविड-19 दिशानिर्देशों के मुताबिक विभागों, कॉलेजों और केंद्रों पर सभी ग्रुप ए स्तर के अधिकारियो को सरकारी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए कार्यालय जाना होगा. इसके साथ ही सम्बन्धित विभाग के मुखिया को ये सुनिश्चित करना होगा कि टीचिंग स्टाफ सुरक्षात्मक उपायों का पालन करें. बता दें कि कॉलेजों में एक बार में फिजिकल रूप में 50 फीसदी स्टाफ को ही मंजूरी दी गई है जबकि 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करेंगे.

ये भी पढ़ें

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्र से अपील- हर हाल में कैंसिल हो 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

SBI Clerk Pharmacist 2021: 67 पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें परीक्षा की तारीख और जरूरी डिटेल

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget