एक्सप्लोरर

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्र से अपील- हर हाल में कैंसिल हो 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा को रद्द किया जाए. उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को किसी दूसरे तरीके से पास करने का तरीका निकाला जा सकता है लेकिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परीक्षा हर हाल में कैंसिल होनी चाहिए.

देश के तमाम राज्यों की तरह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार भी संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठा रही है. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार से अपील की है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाए.

केंद्र से अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा रद्द करने की अपील की

केजरीवाल ने कहा है कि, " सीबीएसई एग्जाम में 6 लाख बच्चे दिल्ली में परीक्षाओं में बैठेंगे, मेरी हाथ जोड़कर केंद्र सरकार से अपील है कि सीबीएसई की परीक्षाओं को कैंसिल किया जाए और बच्चों को पास करने का कोई दूसरा तरीका हो सकता है लेकिन परीक्षा हर हाल में रदद् होनी चाहिए. उन्होंने ये भी  कहा कि परीक्षाओं के दौरान 1 लाख अध्यापक शामिल होंगे इस वजह से संक्रमण फैलने का पूरा अंदेशा है."  उन्होंने कहा कि बच्चों का जीवन और स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. मैं सीबीएसई परीक्षा रद्द करने के लिए केंद्र से अनुरोध करता हूं.

 

65 प्रतिशत मरीज 45 साल से कम उम्र के

अरविंद केजरीवाल ने बीते 10-15 दिनों का डाटा देखते हुए बताया कि 65 प्रतिशत मरीज 45 साल से कम उम्र के हैं. इस समय देश के युवाओं पर अपने साथ ही अपने परिवारवालों की भी जिम्मेदारी है. इसलिए इस सेकेंड वेव के दौरान एहतियात बरतना ज्यादा जरूरी है. जब तक बहुत ज्यादा आवश्यक न हो घर से बाहर न निकलें.

अभिभावक और स्टूडेंट्स भी बोर्ड परीक्षाएं कैंसल करने की कर रहे मांग

  बता दें की सीबीईएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा 4 मई से शुरू होनी हैं और 10 जून तक चलेंगी. वहीं देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्टूडेंट्स और उनके अभिभावक लगाताक सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि परीक्षा रद्द की जाए.

लगातार तीसरे दिन देश में आए डेढ़ लाख से ज्यादा नए मामले

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,61,736 नए मामले सामने आए हैं. ये तीसरा दिन है जब देश में लगातार डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं बीते 24 घंटों में 879 लोगों की मौत भी हुई है.

ये भी पढ़ें

राजस्थान: बढ़ते कोरोना संकट के बीच कक्षा 6 और 7 के स्टूडेंट्स बिना परीक्षा किए जाएंगे प्रमोट

Air Force Group X & Y Exam 2021: कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण स्थगित की गई एयरमैन भर्ती परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CPCB में निकली कई पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
10वीं में 54%, फिर JEE Advanced पास कर IIT Bombay पहुंचा युवक
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
रांची यूनिवर्सिटी में सीधे PhD एडमिशन, ग्रेजुएशन में चाहिए 75% नंबर
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget