एक्सप्लोरर

AIAPGET 2020 परीक्षा तिथि हुई घोषित, डिटेल्स जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

All India AYUSH Post Graduate Entrance Test (AIAPGET) 2020 की आयोजन तिथि घोषित हो गयी है. 29 अगस्त 2020 को होगी परीक्षा.

AIAPGET 2020 Dates Announced: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2020 के आयोजन की तिथि घोषित कर दी है. एनटीए से प्राप्त सूचना के अनुसार परीक्षा 29 अगस्त 2020 को आयोजित होगी. इस तारीख को एग्जाम मॉर्निंग सेशन यानी सुबह 10 से 12 के मध्य होगा. नोटिफिकेशन में दी सूचना के अनुसार यह परीक्षा चार विषयों की होगी. ये विषय हैं, आयुर्वेद, होम्योपेथी, सिद्धा और यूनानी.

इस परीक्षा के जरिये देशभर के विभिन्न कॉलेजेस की 2274 पीजी सीट्स के लिए कैंडिडेट्स का चयन किया जाता है. जो यह एंट्रेस एग्जाम पास कर लेते हैं उन्हें ही इन कोर्सेस में पोस्ट ग्रेजुएशन करने की अनुमति मिलती है. यह एक स्क्रीनिंग टेस्ट है जिसके माध्यम से स्टूडेंट्स की छंटनी की जाती है और योग्य उम्मीदवारों को आगे पढ़ाई करने का अवसर दिया जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें यह परीक्षा काफी पहले आयोजित हो जानी थी लेकिन कोविड के कारण इसे पहले स्थगित करना पड़ा था. अंततः नये शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 29 अगस्त को संपन्न करायी जाएगी. एनटीए ने इस बाबत डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया है. वे कैंडिडेट जो इस साल एआईएपीजीईटी परीक्षा दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं. इसके लिए इन दो वेबसाइट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है – www.nta.ac.in और www.ntaaiapget.nic.in.

परीक्षा से 15 दिन पहले होंगे एडमिट कार्ड रिलीज –

जहां एजेंसी ने परीक्षा की डेट कंफर्म कर दी है, वहीं ये भी कहा कि एआईएपीजीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम आयोजित होने के 15 दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे. इस हिसाब से एडमिट कार्ड 15 अगस्त तक रिलीज हो जाने चाहिए क्योंकि परीक्षा 29 अगस्त को है. बाकी परीक्षाओं की तरह एआईएपीजीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही जारी होंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऊपर बतायी गयी दोनों वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कोविड की वजह से इस बार परीक्षा आयोजन के समय अतिरिक्त सावधानी बरती जाएगी. एजेंसी ने इस बाबत स्टूडेंट्स को आश्वस्त किया है कि परीक्षा के समय कोविड से बचाव के लिए सभी गाइडलाइंस फॉलो की जाएंगी. यही नहीं इस बाबत प्रयास शुरू भी हो चुके हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पहले से मौजूद एग्जाम सेंटर्स में 49 नए एग्जाम सेंटर और जोड़ दिए हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का अच्छे से पालन हो पाए. परीक्षा से संबंधित कोई भी अपडेट पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
दुनिया के टॉप 5 बड़े एग्जाम में नीट यूजी, जानें किस परीक्षा में कितने छात्र
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
नीट SS 2025 का स्पेशल स्ट्रे रिजल्ट जारी, 795 उम्मीदवारों को मिली सीट
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट
IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट

वीडियोज

YRKKH: Maira को ढूंढने में नाकाम Armaan-Abhira, दादी सा के सामने फूट-फूटकर रोई Abhira!
Bollywood News: दृश्यम 3 में लौटा विजय सालगांवकर, क्या इस बार खुल जाएगा 11 साल पुराना राज? (02.10.26)
Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
सोयाबीन किसानों के लिए फिर शुरू हुई भावांतर योजना, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
सोयाबीन किसानों के लिए फिर शुरू हुई भावांतर योजना, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन
Embed widget