एक्सप्लोरर

सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला कितने पढ़े-लिखे, अपनी कंपनी संभालने के लिए कहां से की है पढा़ई?

CEO Of Serum Institute Of India: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक अदार पूनावाला ने कहां से पढ़ाई की है. वे कितना पढ़े-लिखे हैं और उनकी स्कूलिंग विदेश से हुई है या इंडिया से? जानते हैं.

Educational Qualification Of Adar Poonawalla: देश की सबसे बड़ी वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का मालिक होना जितने गर्व की बात है उतनी ही जिम्मेदारी की भी. करोड़ों जिंदगियां बचाने वाली ये कंपनी सालों पहले अस्तित्व में आयी थी पर कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी की वैक्सीन बनाने के बाद इनका नाम सबकी जुबान पर चढ़ गया. साइरस पूनावाला ग्रुप के सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की पहुंच देश ही नहीं विदेशों तक है.

कब बनी थी कंपनी

सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना डॉक्टर साइरस पूनावाला ने साल 1966 में की थी. देश में वैक्सीन की कमी को दूर करने और इसे कम रेट पर उपलब्ध कराने के लिए इस कंपनी ने बहुत सी जिंदगी बचाने वाली वैक्सीन बनाई. साइरस पूनावाला के बेटे हैं अदार पूनावाला, जिन्होंने कई साल पहले कंपनी की बागडोर संभाली थी. आज जानते हैं उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में.

कितना पढ़ें हैं अदार?

अदार पूनावाला का जन्म 14 जनवरी 1981 को हुआ और वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा इंडिया में पुणे में हुई. उन्होंने बिशप स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्हें आगे के क्लास की पढ़ाई के लिए कैंटरबरी के सेंट एडुमंड स्कूल में एडमिट कराया गया. सेकेंडरी क्लास की शिक्षा उन्होंने यहां से की. बैचलर्स की डिग्री लेने अदार लंदन गए, उन्हें यहां की वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की. इस दौरान उन्होंने बायोटेक्नलॉजी और मैनेजमेंट में कई सारे कोर्स भी किए. हालांकि वे 21 की उम्र में ही पुणे वापस आ गए अपने पिता का बिजनेस संभालने के लिए.

ओरल पोलियो ड्रॉप की लॉन्च

अदार अपने पिता की देख-रेख में ही कंपनी संभालते हैं पर गलत प्रैक्टिस करने वाले लोगों को कंपनी से बेदखल करना और पोलियो की ओरल ड्रॉप लॉन्च करना कुछ ऐसे काम हैं जो अदार की वृह्द सोच का परिचय देते हैं. साल 2012 में डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ ने कंपनी से मांग की थी कि वैक्सीन की डिमांड और सप्लाई के बीच के गैप को खत्म किया जाए. ऐसा नहीं हुआ तो पोलियो फिर से फैल सकता है और इसे जड़ से खत्म करना नामुमकिन हो जाएगा. इनका पोलियो वैक्सीन का प्लांट नीदरलैंड में था फिर भी अदार ने साल 2013 में पुणे में ओरल पोलियो वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू कराया जो बेस्ट सेलर बनी.

साल 2001 में शुरू हुआ करियर

अदार ने साल 2001 में लंदन से ग्रेजुएशन करने के बाद अपने पिता की कंपनी ज्वॉइन की. उनकी कंपनी 35 से ज्यादा देशों को वैक्सीन सप्लाई करती है. डब्ल्यूएचओ को भी भारी मात्रा में यहां से वैक्सीन दी जाती है.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अदार ने साल 2006 में नताशा से शादी की. इनके दो बच्चे हैं साइरस पूनावाला और डेरियस पूनावाला. पहले बेटे का जन्म 2009 और दूसरे बेटे का जन्म 2015 में हुआ. उन्हें बहुत सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: वैक्सीन बनाने वालों को कितनी सैलरी देता है सीरम इंस्टीट्यूट? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब मिड-डे मील में मिलेगा इडली-सांभर, लागू हुआ नया मेन्यू
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
नीट यूजी काउंसलिंग दिल्ली की 85% कोटा सीटों के लिए फिर खुला मौका, ऐसे करें आवेदन
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
CBSE 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें मार्कशीट
Independence Day Speech: स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण
स्कूल स्पीच जीतनी है? ऐसे तैयार करें दमदार भाषण

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget