एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के साथ इसरो के कंट्रोल रूम में चंद्रयान-2 की लैंडिंग के साक्षी बनेंगे यूपी के स्कूलों के 2 छात्र

यूपी के स्कूलों के छात्रों को अब चंद्रयान 2 की लैंडिंग का साक्षी बनने का मौका खुद इसरो के कंट्रोल रूम में मिलेगा. इसके लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा और खुद पीएम मोदी के साथ 2 छात्र इसरो में चंद्रयान-2 की लैंडिंग के गवाह बनेंगे.

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 2 छात्र चंद्रयान-2 की ऐतिहासिक लैंडिंग का साक्षी बनने के लिए अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इसरो के कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे. सरकार के प्रिंसीपल साइंटिफिक एडवाइजर के विजय राघवन ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यूपी के स्कूलों के छात्रों के बीच एक प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए कहा है. इस प्रतियोगिता के विजेता सितंबर की शुरुआत में चंद्रयान 2 की चांद पर लैंडिंग के इसरो में गवाह बनेंगे. सेकेंडरी एजूकेशन की प्रिंसिपल सेक्रेटरी आराधना शुक्ला ने अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए हैं कि राज्य के स्कूलों के वॉट्सएप ग्रुप में इसकी जानकारी दे दी जाए.

आराधना शुक्ला ने कहा कि 8वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र इस क्विज में भाग ले सकेंगे. ये उनके लिए जीवन भर का अविस्मरणीय पल होगा. चंद्रयान-2 की सफलता हम सबके और राष्ट्र के लिए गर्व का पल होगा. हम छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद शॉर्टलिस्ट करेंगे. आराधना शुक्ला ने डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर्स ऑफ स्कूल्स ने इसके लिए स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ तुरंत मीटिंग करने के लिए कहा है और उन्हें इस प्रतियोगिता के बारे में जागरुक करने के लिए कहा है.

स्कूलों के प्रिंसिपल को ये भी कहा जाएगा कि नोडल ऑफिसर्स और एजुकेशन अधिकारियों की मदद लेकर इस प्रतियोगिता को ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय किया जाए जिससे अधिक से अधिक बच्चे इस क्विज में भाग ले सकें. ग्रामीण इलाकों में डेवलपमेंट ऑफिसर्स, ब्लॉक एजुकेशन अधिकारियों और पंचायती राज अधिकारियों को इस क्विज के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए कहा गया है.

लखनऊ के डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स मुकेश सिंह ने कहा कि छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साहित हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने के लिए बेहद इंतजार कर रहे हैं और इसीलिए वो क्विज की भी जोरशोर से तैयारी कर रहे हैं जिसका फोकस विज्ञान पर है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TET 2026: यूपी टीईटी पहले दिन की परीक्षा संपन्न, AI कैमरों ने पकड़े 15 'मुन्नाभाई', जानें कितनी रही अटेंडेंस?
यूपी टीईटी पहले दिन की परीक्षा संपन्न, AI कैमरों ने पकड़े 15 'मुन्नाभाई', कितनी रही अटेंडेंस?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
खास दुकान से किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव नहीं डाल पाएंगे स्कूल, शिकायत पर तुरंत होगा एक्शन
खास दुकान से किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव नहीं डाल पाएंगे स्कूल, शिकायत पर तुरंत होगा एक्शन
IAS लोकहांडे प्रशांत सीताराम को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय के साथ CBSE की कमान भी
IAS लोकहांडे प्रशांत सीताराम को केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय के साथ CBSE की कमान भी

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget