एक्सप्लोरर

Mumbai Rains Update: दो दिन की भारी बारिश से मुंबईकर बेहाल, सड़कों पर भरा घुटनों तक पानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

Mumbai Rains Update: बारिश के कारण हिंदमाता, दादर तथा सायन में कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों को दिक्कत हुई और वाहनों को भी आने-जाने में मुश्किल हो रही है.

Mumbai Rains Update: मुंबई में बुधवार को सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. शहर के एक निवासी ने ट्वीट किया कि उन्हें अब कार की बजाय नाव की जरूरत है. मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि लोकल ट्रेन सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन कुछ यात्रियों ने दावा किया कि उपनगरीय सेवाओं में थोड़ा विलंब है.

मुंबई में एक दिन और बारिश होने की संभावना

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, मुंबई में एक दिन और बारिश होने की संभावना है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शहर तथा उपनगरों में अगले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में, दक्षिण मुंबई में औसतन 107 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 172 मिमी और 152 मिमी बारिश दर्ज की गई.

शहर में लगातार बारिश के कारण हिंदमाता, दादर तथा सायन में कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों को दिक्कत हुई और वाहनों को भी आने-जाने में मुश्किल हो रही है. शहर के एक निवासी ने ट्वीट किया, ‘‘ सायन, माटुंगा, दादर में बाढ़ आ गई है. यहां से निकलने के लिए कार की नहीं बल्कि नाव की जरूरत है.’’ सूत्रों के अनुसार, सायन और गांधी मार्केट में जलजमाव के कारण कुछ बसों के मार्ग बदलने पड़े. बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) के प्रवक्ता ने हालांकि इस संबंध में पूछे गए सवाल पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनके उपनगरीय नेटवर्क पर ‘‘ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं.’’

रेलवे पटरियों समेत कई जगहों पर पानी भरने से यात्रियों को हुई परेशानी

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने ट्वीट किया, ‘‘ सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन संबंधी जानकारी...., सभी मार्गों पर ट्रेन सेवाएं जारी हैं.’’ मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश के कारण रेलवे पटरियों समेत कई जगहों पर पानी भर गया जिससे ट्रेन सेवाओं में विलंब हुआ और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई थी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्य प्रशासन के अधिकारियों को एहतियात बरतने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि जानमाल का कोई नुकसान न हो.

यह भी पढ़ें-

Mumbai News: सावधान! महिलाओं के लिए मुंबई अब सेफ नहीं, पिछले साल के मुकाबले इस साल बढ़े रेप और छेड़छाड़ के मामले

Mumbai Malaria Cases: मुंबई में बजी खतरे की घंटी! डेगू और मलेरिया के बढ़े केस, बारिश रूकने के बाद और खराब हो सकते हैं हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget