एक्सप्लोरर
Mumbai Rain: सावधान! मुंबई में फिर भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Mumbai Weather Updates: मुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. हालांकि बीच में वर्षा थम गई थी, लेकिन एकबार फिर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.
मुंबई में फिर भारी बारिश की चेतावनी, फाइल फोटो
1/7

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. इस बारिश से कुछ इलाकों में नदियां उफान पर हैं. कुछ जगहों पर देखा जा रहा है कि इस बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस बीच आज मुंबई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
2/7

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. आज मुंबई समेत घाट माथा पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, आज कोंकण समेत पश्चिम महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Published at : 11 Jul 2024 09:24 AM (IST)
और देखें

























