एक्सप्लोरर

Zomato: जोमैटो CEO 2026 तक नहीं लेंगे सैलरी! इससे पहले भी फ्री में काम कर रहे थे दीपिंदर गोयल 

Zomato: इन दिनों जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल चर्चा में हैं. खुद फूड डिलिवरी के बाद अब उनके बिना वेतन के काम करने के फैसले ने लोगों को चौंकाया है.

Deepinder Goyal: इन दिनों जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल चर्चा में हैं. पिछले दिनों वे जॉब ऑफर को लेकर एक्स पर किए गए एक पोस्ट के चलते चर्चा में थे. इससे पहले वे किसी ऑर्डर को खुद डिलिवर करने गए थे. जिसके बाद इन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोरी थी. वहीं अब जोमैटो के शेयर में उछाल ने भी धमाल मचाया हुआ है. इस बीच अब दीपिंदर गोयल ने एक और चर्चा में बने रहने वाली खबर दे दी है.

जोमैटो सीईओ ने वित्त वर्ष 2026 (FY26) के अंत तक अपने 3.5 करोड़ रुपये सालाना मुआवजे को स्वेच्छा से माफ कर दिया है. यह उनके पहले तय किए गए समय से दो साल आगे तक के लिए बढ़ गया है. कंपनी के शेयर बाजार को दिए गए सूचना से ये जानकारी मिली है.

तीन साल पहले यानी वित्त वर्ष 2020-21 की शुरुआत में जोमैटो सीईओ ने कहा था कि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के अंत तक 36 महीनों के लिए वे अपनी सैलरी नहीं लेंगे. हालांकि, अब उन्होंने अपने इस फैसले को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया है यानी वो दो साल और अपना वेतन नहीं लेंगे। 

दो साल और फ्री में काम करेंगे दीपिंदर गोयल

कंपनी के डाक्यूमेंट्स लिखा है, "दीपिंदर गोयल ने बोर्ड को बताया कि 24 मार्च, 2021 और 1 अप्रैल, 2024 के वाइड लेटर्स के अनुसार, उन्होंने 1 अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक की अवधि के लिए स्वेच्छा से अपना वेतन छोड़ दिया है." हालांकि, गोयल इस बीच जोमैटो के एमडी और सीईओ के तौर पर कंपनी में अपनी भूमिका और कार्यों को करते रहेंगे. इस दौरान वे वैरिएबल पे की कुल राशि भी लेंगे. ये राशि बोर्ड बाद में तय करेगी.

बता दें कि गोयल के पास जोमैटो के 4.18 फीसदी के शेयर हैं. इसकी कीमत 25 नवंबर को बीएसई पर कारोबार बंद होने तक 10,000 करोड़ रुपये से अधिक थी. जोमैटो के शेयर में इस साल अब तक 140 फीसदी से अधिक की बढ़त हुई है. दरअसल आज यानी 26 नवंबर को दोपहर 1 बजे बीएसई पर ये 277.35 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था जिसकी वजह से शेयरों की कीमत में उछाल आया है.

जोमैटो का 26 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक 2,45,243 करोड़ रुपये यानी लगभग 28.8 बिलियन डॉलर का बाजार पूंजीकरण रहा. इसके हाल ही में लिस्टेड इसकी प्रतिद्वंद्वी स्विगी का बाजार पूंजीकरण 99,845 करोड़ रुपये यानी लगभग 11.8 बिलियन डॉलर है.

क्यूआईपी के शेयरों में उछाल

फूड एग्रीगेटर जोमैटो के शेयरों में 25 नवंबर को शुरुआती कारोबार में 6 फीसदी तक की उछाल आई. माना जा रहा है की शेयरों में ये बढ़त 30-स्टॉक सेंसेक्स में इसका शामिल होना और इसके 8,500 करोड़ रुपये (1 बिलियन डॉलर) के क्यूआईपी को मंजूरी मिलना है. जोमैटो ने क्यूआईपी के लिए 265.91 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है, जो इसके हालिया ट्रेड से करीब 4 फीसदी कम है.

जोमैटो ने पहले कहा था कि क्यूआईपी के जरिए जुटाए गए फंड का इस्तेमाल वह अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने के लिए करेगा. कंपनी अब अपने क्विक कॉमर्स आर्म ब्लिंकिट के मार्केटिंग और विस्तार पर खर्च करने की योजना में है. मौजूदा समय में ब्लिंकिट जेप्टो और स्विगी से आगे मार्केट लीडर है.

ये भी पढ़ें  Health Insurance: कौन सा हेल्थ इंश्योरेंस है आपके लिए सही, पॉलिसी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget