एक्सप्लोरर

Health Insurance: कौन सा हेल्थ इंश्योरेंस है आपके लिए सही, पॉलिसी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का हमारे लिए बहुत जरूरी है और इसके बहुत से फायदे भी हैं. कौन सी पॉलिसी आपके लिए सही है जान लें.

Health Insurance: आपने सुना होगा या फिर कई लोगों के साथ ये घटना घटित हो चुकी होगी कि आप कोई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने गए और सस्ते के चक्कर में ऐसी कोई पॉलिसी खरीद लिए जो आपके कई क्रिटिकल कंडीशन में काम ही न आए. वहीं भविष्य में उसके लिए आपको अपने जेब से और पैसे खर्च करने पड़ जाएं.

कई ग्राहक लंबे समय से बीमा क्षेत्र में गलत खरीद के बारे में शिकायत करते रहे हैं. हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक सम्मेलन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और आईआरडीएआई (इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के चेयरमैन देबाशीष पांडा (Debasish Panda) ने इस विषय चर्चा की जिसके बाद से ये मुद्दा फिर से लोगों के सामने उभर आया है.

अगर आप अपने पैसे को बहुत जल्दी निकाल लेते हैं या अपने पैसे को किसी ऐसी पॉलिसी में फंसा देते हैं जिसमें मुनाफे की संभावना बहुत कम है या जो लिक्विड फॉर्म में नहीं है तो अनुचित जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने से आपको वित्तीय नुकसान हो सकता है.

जब स्वास्थ्य बीमा की बात आती है तो पॉलिसी का गलत चयन आपको कई गंभीर हालातों में धोखा दे सकते हैं यानी आपकी गंभीर बीमारी या चोट के चलते अस्पताल में भर्ती होने पर वह आपको बीमा का लाभ देने से मना कर दें. इसलिए हेल्थ पॉलिसी खरीदने से पहले काफी सावधानी से उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा लें.यहां एक लंबी जांच लिस्ट दी गई है. अगर आप भी हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने जा रहे हैं तो इंश्योरेंस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से पहले इस लिस्ट को जरूर चेक कर लें.

सबसे सस्ता नहीं हो सकता सबसे अच्छा

प्रीमियम पॉलिसी आपके बीमा चयन में एक जरूरी पैरामीटर है, लेकिन फिर भी यह आपकी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए. हालांकि ये भी एक बड़ा तथ्य है कि पॉलिसी होल्डर्स प्रीमियम में बढ़ती कीमतों से परेशान हैं लेकिन सबसे सस्ती पॉलिसी खरीदना इसका समाधान नहीं है. ये भी फैक्ट सही है कि एक सस्ती पॉलिसी आपकी सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर सकती है. इसमें रूम रेट समेत कई प्रतिबंधों पर सब-लिमिट हो सकती हैं. यानी कि आपको सब-ऑप्टिमल कवर मिल सकता है और क्लेम सेटलमेंट के समय आपको अपनी जेब से अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है.

इसके अलावा, आपका बीमाकर्ता अपने क्लेम एक्सीपीरिएंस आपकी आयु और मौजूदा स्वास्थ्य सेवा खर्च के आधार पर आगे चलकर प्रीमियम बढ़ा दे. इसलिए जो अभी सस्ता लगता है वह भविष्य में महंगा हो सकता है.

कुछ हेल्थ कंडीशन का न करें खुलासा

आपका ब्लड शुगर कभी-कभार बढ़ जाता है या फिर लगातार सामान्य से अधिक कोलेस्ट्रॉल का रहना यह सामान्य स्वास्थ्य स्थितियां हैं इसलिए इसे बताने की जरूरत नहीं है. पॉलिसी खरीदते समय अपने हेल्थ हिस्ट्री के बारे में जानकारी देते समय पूरी तरह से पारदर्शी होना सबसे अच्छा है.

क्लॉज को खुद से पढ़ें

अपने एजेंट की ओर से दी जाने वाली आपकी पॉलिसी के फीचर्स और उस पर प्रतिबंधों के जानकारी से संतुष्ट न हों. जरूरी क्लॉज को जरूर पढ़ें. अगर आपको पॉलिसी के सभी शब्दों को पढ़ना कठिन लगता है, तो अधिक कॉनसाइस कस्टमर इंफॉर्मेशन शीट (CIS) देखें. आईआरडीएआई के नियमों के अनुसार, इसे हर बीमाकर्ता को इसे जरूर देना होता है.

ये भी पढ़ें Shashi Ruia Death: एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशि रुइया का निधन, शोक में डूबा उद्योग जगत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget