एक्सप्लोरर

Zerodha Trouble: जेरोधा के फाउंडर नितिन कामथ ने मांगी माफी, जानिए तकनीकी दिक्कतों पर क्या बोले

Nitin Kamath on Zerodha: ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा अपनी तकनीकी दिक्कतों के चलते बदनाम हो रहा है. इसके चलते कंपनी के फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ को सफाई देनी पड़ी है.

Nitin Kamath on Zerodha: पिछले कुछ महीनों में कई बार जेरोधा के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म (Zerodha Trading Platform) को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. कभी कंपनी का एप बंद पड़ जाता है तो कभी वेबसाइट. कभी कभार तो दोनों ही काम नहीं करते. इन घटनाओं से कंपनी की कई बार किरकिरी हो चुकी है. अब कंपनी के फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ (Nithin Kamath) ने एक पोस्ट लिखकर लोगों को हुई समस्याओं के लिए अफसोस जाहिर किया है.

दो दिन पहले एप में आई थी समस्या 

दो दिन पहले ही यूजर्स काइट एप में लॉगइन नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था कि यह तकनीकी दिक्कतों की वजह से हो रहा है. साथ ही अनुरोध किया था लोग उनकी वेबसाइट के जरिए ट्रेडिंग करें. कंपनी ने एक घंटे बाद दावा किया था कि अब उनका एप ठीक तरीके से काम कर रहा है. एक महीने में यह दूसरी घटना थी. 

यूजर्स को हुई दिक्कतों के लिए अफसोस जताया

नितिन कामथ ने इन घटनाओं के चलते यूजर्स को हुई दिक्कतों के लिए अफसोस जताया है. उन्होंने लिखा कि इसी साल अगस्त में मैंने लिखा था कि हमने कैसे पिछले कुछ सालों में तकनीकी चुनौतियों से निपटते हुए अपने यूजर्स को दिक्कत नहीं आने दी. मगर, 6 नवंबर और 4 दिसंबर को जल्दी-जल्दी ऐसी ही दिक्कतें हुईं. इनके चलते कंपनी के लगभग 20 फीसदी कस्टमर प्रभावित हुए हैं. 

बोले- मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता 

उन्होंने आगे लिखा कि मैं कोई बहाना नहीं बनाना चाहता. लेकिन, यह दिक्कत हमारी सहयोगी कंपनियों की ओर से हुई. हालांकि, मैं समझता हूं कि एक प्लेटफॉर्म के तौर पर हम आपके सामने आने वाले सभी मुद्दों के लिए जिम्मेदार हैं. मैं बस आपको यह बताना चाहता था कि गलती कहां हुई थी. हम आगे इसे रोकने का पूरा प्रयास करेंगे. एक ब्रोकर के तौर पर हम कई चीजों पर निर्भर हैं. इनमें एक्सचेंज, डिपॉजिटरी, फिजिकल और क्लाउड डाटा एंट्री सेंटर, कनेक्टिविटी के लिए लीज्ड लाइनें आदि शामिल हैं. 6 नवंबर को हमारे सहयोगी वेंडर ने कुछ अपडेट किए. इसके चलते लोगों द्वारा पासवर्ड रीसेट की रिक्वेस्ट बढ़ीं और हमारा सर्वर बंद हो गया.

इस साल कई बार आ चुकी है दिक्कत

इससे पहले जेरोधा प्लेटफॉर्म पर अप्रैल, अक्टूबर और नवंबर में समस्या आई थी. कभी इस एप पर यूजर्स के आर्डर अटक जाते हैं तो कभी उन्हें अपने होल्डिंग्स और फंड नहीं दिखाई देते. एक बार यूजर्स के ऑर्डर अटक गए थे. जुलाई में ऐसी ही तकनीकी दिक्कत के चलते प्लेटफॉर्म पर जुर्माना भी लगा था.

ये भी पढ़ें 

31 दिसंबर को बंद होगा ये स्टार्टअप, कभी 45 करोड़ डॉलर थी वैल्यू अब एंप्लाइज से नई नौकरी तलाशने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! 'चीफ पर्पस ऑफिसर' पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड? जानें कैसे बनें
कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! चीफ पर्पस ऑफिसर पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?
वादे से मुकरा Lenskart तो लगा 20000 का जुर्माना, ग्राहकों को धोखा देना पड़ा भारी, आप भी रहें सावधान
वादे से मुकरा Lenskart तो लगा 20000 का जुर्माना, ग्राहकों को धोखा देना पड़ा भारी, आप भी रहें सावधान
शुरू हुई उल्टी गिनती: जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने की तैयारी में 8वां वेतन आयोग, जानें कितना आगे बढ़ा मामला?
शुरू हुई उल्टी गिनती: जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने की तैयारी में 8वां वेतन आयोग, जानें कितना आगे बढ़ा मामला?
48 करोड़ बने 5800 करोड़! Jio आईपीओ से किसे होगा सबसे बड़ा फायदा? ड्राफ्ट पेपर में चौंकाने वाला खुलासा
48 करोड़ बने 5800 करोड़! Jio आईपीओ से किसे होगा सबसे बड़ा फायदा? ड्राफ्ट पेपर में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

BSA Scrambler 650 Review | ₹3.25 लाख में 652cc का दम! #bsa #scrambler #autolive
Imtiaz Ali ने कहा Gen Z को गलत समझा जाता है, उनके दिल में आज भी सच्ची मोहब्बत है
Bollywood News: जाह्नवी-कृति के ग्लैमरस अंदाज़ ने खींचा ध्यान, कहानी हुई पीछे? (22.06.26)
UP News: जमीनी विवाद में सपा नेता की हत्या! 24 घंटे में मुठभेड़.. और दबोचा गया आरोपी! |ABPLIVE
Laxmi Niwas:😯Veer से शादी के लिए माना Radhika का परिवार, अपनों की खुशी के लिए भरी हामी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CFO! 'चीफ पर्पस ऑफिसर' पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड? जानें कैसे बनें
कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CFO! चीफ पर्पस ऑफिसर पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?
लखनऊ अग्निकांड में बच्चों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख, DGP और ACS गृह से मांगी रिपोर्ट
लखनऊ अग्निकांड में बच्चों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दुख, DGP और ACS गृह से मांगी रिपोर्ट
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे; वीडियो वायरल 
2026 टी20 वर्ल्ड कप से एलिमिनेट हुई पाकिस्तान, कोच वहाब रियाज ने इंग्लैंड में उड़ाए गुलछर्रे
OTT Releases: प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
प्राइम वीडियो पर एंटरटेनमेंट का धमाका, 'ग्राम चिकित्सालय 2' समेत रिलीज हो रहीं ये 6 सीरीज
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
IRCTC New Rules: क्या आप जानते हैं Tatkal टिकट बुकिंग के नए नियम? आधार के बिना नहीं होगा अब एक भी काम
IRCTC New Rules: क्या आप जानते हैं Tatkal टिकट बुकिंग के नए नियम? आधार के बिना नहीं होगा अब एक भी काम
Video: 'इस हाथ दे उस हाथ ले' फोन छीनकर भागा बंदर तो शख्स ने यूं कि मोंकेश भाई से डील- वीडियो वायरल
'इस हाथ दे उस हाथ ले' फोन छीनकर भागा बंदर तो शख्स ने यूं कि मोंकेश भाई से डील- वीडियो वायरल
Best Pillow For Neck Pain: सॉफ्ट या हार्ड, ऊंचा या पतला... गर्दन दर्द से बचने के लिए कौन-सा तकिया सबसे अच्छा?
सॉफ्ट या हार्ड, ऊंचा या पतला... गर्दन दर्द से बचने के लिए कौन-सा तकिया सबसे अच्छा?
Embed widget