एक्सप्लोरर

31 दिसंबर को बंद होगा ये स्टार्टअप, कभी 45 करोड़ डॉलर थी वैल्यू अब एंप्लाइज से नई नौकरी तलाशने को कहा

Fintech Company Shutdown: उद्योग जगत में कभी-कभी कोई एक नियम या छोटी सी गलती पूरा कारोबार उजाड़ कर रख देती है. कुछ ऐसा ही एक बाय नाऊ-पे लेटर फॉर्मूले पर काम करने वाली कंपनी के साथ हुआ.

Fintech Company Shutdown: कभी 45 करोड़ डॉलर की वैल्यू को छूने वाला स्टार्टअप जेस्टमनी (ZestMoney) बंद होने जा रहा है. कंपनी ने बाकी बचे अपने 150 कर्मचारियों से भी दूसरी नौकरी तलाशने को कह दिया है. मैनेजमेंट ने बताया कि कंपनी को उबारने के सारे प्रयास विफल हो चुके हैं. इसलिए 31 दिसंबर हमारा आखिरी दिन होगा. यह स्टार्टअप ‘बाय नाऊ, पे लेटर’ की पॉलिसी पर काम करता था. कंपनी ने हाल ही में कोना कैपिटल, ओमिडयार नेटवर्क इंडिया, फ्लरिश वेंचर्स, जिप एंड स्कारलेट कैपिटल से पैसा जुटाया था. 

कंपनी ने कर्मचारियों को दी जानकारी 

कंपनी ने टाउनहॉल आयोजित कर अपने सभी कर्मचारियों को बताया कि रेगुलेटरी अनिश्चितताओं और नए मैनेजमेंट की कोशिशों के बावजूद हम कंपनी को बचाने में सफल नहीं हो पाए हैं. सिर्फ लीगल और फाइनेंस टीम के लोग प्रक्रिया पूरी होने तक काम करते रहेंगे. कंपनी अपने कर्मचारियों को दो महीने का पेमेंट देगी और नौकरी ढूंढने में मदद भी करेगी. 

फाउंडर्स ने दे दिया था इस्तीफा 

कुछ महीनों पहले कंपनी के फाउंडर्स लिजी चैपमैन, प्रिय शर्मा और आशीष अनंतरमन ने इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कंपनी को निवेशकों और नए मैनेजमेंट के हवाले कर दिया था. फोनपे से अधिग्रहण वार्ता खत्म होने का बाद से ही कंपनी पर संकट के बादल मंडरा रहे थे. नए मैनेजमेंट ने कंपनी को बचने के लिए जेस्टमनी 2.0 (जेमो 2.0) प्लान का एलान किया था. मगर, वह भी असफल रहा. इस स्टार्टअप की शुरुआत 2016 में हुई थी. कंपनी के पास 1.7 करोड़ कस्टमर थे. कंपनी हर महीने 400 करोड़ रुपये के लोन बांटा करती थी. इसके पास 27 कर्जदाता थे. साथ ही यह कंपनी 10 हजार ऑनलाइन ब्रांड और 75 हजार ऑफलाइन स्टोर के साथ मिलकर काम कर रही थी. 

आरबीआई के नियमों से टूट गई कंपनी 

भारतीय रिजर्व बैंक ने जून 2022 में आदेश दिया था कि एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियां पैसों को वॉलेट और प्रीपेड कार्ड में नहीं रख पाएंगी. इसके बाद बाय नाऊ, पे लेटर सेगमेंट में काम कर रही कई कंपनियों को तगड़ा झटका लगा था. हाल ही में अमरीकी स्टार्टअप सेजल ने भी अपना कामकाज यहां से समेट लिया था. साथ ही पेयू ने अपनी लेजीकार्ड (LazyCard) सर्विस को बंद कर दिया था. 

फोनपे के फैसले ने कंपनी की कमर तोड़ दी 

वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फोनपे ने साल 2022 के नवंबर में जेस्टमनी को खरीदने की बातचीत शुरू की थी. फोनपे इसके लिए 20 से 30 करोड़ डॉलर देने को तैयार थी. मगर, यह वार्ता खत्म हो गई. इसके साथ ही जेस्टमनी का अंत शुरू हो गया था. इसके बाद कंपनी ने 20 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था. इनमें से कई फोनपे चले गए थे. फोनपे ने कुछ पैसा भी कंपनी को दिया था. इस डील के खत्म होने के साथ ही कंपनी के तीनों फाउंडर्स ने भी इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें 

Investment Tips for Women: गोल्ड, रियल एस्टेट या शेयर मार्केट, जानिए महिलाएं कहां से शुरू करें इनवेस्टमेंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget