एक्सप्लोरर

बैंक में FD है तो इन बातों का रखें ध्यान, लें आपके पैसे की सुरक्षा से जुड़े टिप्स

बैंक में FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट करा रखा है तो आपके पैसे से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिन्हें आप यहां जान सकते हैं. एफडी में पैसा लगाने वालों के लिए ये काम की खबर है.

नई दिल्लीः आजकल लोगों में छोटी बचत योजनाओं को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है और निवेशक जानते हैं कि इस समय स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स में उन्हें बढ़िया रिटर्न मिल रहा है. एफडी या फिक्स्ड डिपॉजिट भी इसी तरह का ही एक निवेश विकल्प है जिसमें आप एक निश्चित अवधि के लिए अपनी रकम रख सकते हैं और मैच्योरिटी के समय शानदार रिटर्न पा सकते हैं. हालांकि क्या आप जानते हैं कि एफडी पर मिलने वाला रिटर्न टैक्स कटौती के दायरे में आता है. यहां पर आपको एफडी से जुड़ी इसी तरह की कई अन्य खासियतों के बारे में बताया जाएगा जिससे आप इस निवेश विकल्प से और अधिक परिचित हो सकें.

SBI खाताधारकों के लिए काम की बात, जानिए- कैसे घर बैठे बदल सकते हैं अपना मोबाइल नंबर

  • एफडी के रिटर्न पर आपको टैक्स देना पड़ता है और अगर साल भर में 10 हजार से ज्यादा एफडी का ब्याज मिल रहा है तो आपको 10 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा.
  • अगर आपने किसी तयशुदा अवधि के लिए एफडी की है तो इसके पूरा होने से पहले आप एफडी से पैसा नहीं निकाल सकते हैं. अगर आप एफडी से पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको इसके लिए जुर्माना अदा करना पड़ता है.

Rupees

  • अन्य स्कीम के मुकाबले एफडी पर ज्यादा ब्याज भी मिलता है और इसमें किया गया निवेश सुरक्षित भी होता है.
  • एफडी दो तरह के होते हैं जिनमें क्यूमलेटिव एफडी और गैर क्यूमलेटिव एफडी के तहत ब्याज का फायदा लिया जा सकता है. इसमें तिमाही-छमाही और सालाना आधार पर ब्याज का फायदा लिया जा सकता है. इसके अलावा आप नियमित अंतराल पर भी ब्याज का ऑप्शन ले सकते हैं यानी मासिक तौर पर भी ब्याज लेने का विकल्प अपना सकते हैं.
  • एफडी के ऊपर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं होता है और आपकी निवेश की गई राशि पूरी तरह सुरक्षित होती है. एफडी को इसीलिए सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक माना जाता है.
  • इसके अलावा टैक्स सेविंग एफडी भी होती है जिनमें निवेश करके आप इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं. आप साल भर में 1.5 लाख रुपये तक का निवेश टैक्स सेविंग एफडी में कर सकते हैं और इस पर टैक्स छूट हासिल कर सकते हैं. इनमें 5 साल का लॉक इन पीरियड होता है और इनका ब्याज टैक्सेबल होता है. इनमें 5.5 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी तक का ब्याज आपको अलग-अलग प्लान में मिल सकता है.
  • एफडी के निवेश पर आपको अच्छा खासा रिटर्न भी मिलता है और ये निवेश विकल्प आसान भी है. इसके अलावा इसमें लगाया गया पैसा भी आपको अच्छे ब्याज के साथ वापस मिलता है.

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो इन गलतियों से बचें वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

आप बढ़ा सकते हैं अपनी पेंशन, जानिए वो तरीका जो बेहद काम का है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: गुरुग्राम में 71 बिल्डरों के बैंक खाते फ्रीज, अब घर खरीदारों का क्या होगा?
Real Estate: गुरुग्राम में 71 बिल्डरों के बैंक खाते फ्रीज, अब घर खरीदारों का क्या होगा?
झटपट डिलीवर होगा घर का सामान, Zepto- Blinkit को टक्कर देने उतरा Amazon Now
झटपट डिलीवर होगा घर का सामान, Zepto- Blinkit को टक्कर देने उतरा Amazon Now
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, तेल सप्लाई पर रिफाइनर्स ने बदली रणनीति
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, तेल सप्लाई पर रिफाइनर्स ने बदली रणनीति
महंगी होगी होम-कार लोन की EMI! इस महीने RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट
महंगी होगी होम-कार लोन की EMI! इस महीने RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
एशियन गेम्स: ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बनें
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget