एक्सप्लोरर

PPF खातों में ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा ब्याज, जानिए आपके काम की जानकारी

PPF खातों में निवेश करने का एक ऐसा जरिया है जिसकी मदद से आप अच्छा खासा ब्याज कमा सकते हैं. यहां आप जान पाएंगे कि वो तरीका कौनसा है जिससे आप पीपीएफ खातों में अधिकतम फायदा ले सकें.

नई दिल्लीः छोटी बचत योजनाओं में पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय विकल्प है. इस बार सरकार ने पीपीएफ खातों के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और इन खातों के लिए इंटरेस्ट रेट को 7.9 फीसदी पर ही बरकरार रखा है. इस तरह आप पीपीएफ खातों पर करीब 8 फीसदी की दर से ब्याज दरों का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि क्या आप जानते हैं कि पीपीएफ खातों में आप इस तरह से निवेश कर सकते हैं कि आपको तगड़ा ब्याज मिल सकता है.

बैंक में FD है तो इन बातों का रखें ध्यान, लें आपके पैसे की सुरक्षा से जुड़े टिप्स

  • पीपीएफ खातों में आपको मासिक आधार पर ब्याज मिलता है और ये ब्याज हर महीने की 5 तारीख से लेकर उस महीने की आखिरी तारीख तक कैलकुलेट किया जाता है. आपके खाते में 5 तारीख को जो जमा बैलेंस है और महीने की आखिरी तारीख को जो रकम जमा है उस पर आपके ब्याज का कैलकुलेशन होता है. लिहाजा आपके लिए ये जरूरी है कि आपको अगर खाते में पैसे जमा करने हैं तो आप हर महीने की 5 तारीख से पहले इसे खाते में जमा कर दें जिससे आपको पूरा ब्याज मिल सके.
  • हर साल की 31 मार्च को पीपीएफ खातों का साल भर का ब्याज अकाउंट में क्रेडिट किया जाता है. हालांकि इसकी गणना मासिक आधार पर की जाती है.
  • पीपीएफ खातों में मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है और अगर इस खाते में आप नियमित तौर पर निवेश करते हैं तो आपकी जमा रकम अच्छी खासी बढ़ सकती है.
  • पीपीएफ खाता बच्चों के लिए भी खोला जा सकता है और इसके जरिए आपका उनका भविष्य सुरक्षित बना सकते हैं.
  • पीपीएफ खातों में आप साल भर में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश नहीं कर सकते हैं और अगर आपने बच्चों का भी अकाउंट खोला हुआ है तो इसका और आपका खाता मिलाकर भी आप साल भर में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा का इंवेस्ट नहीं कर सकते हैं.
  • आप साल भर में 12 बार से ज्यादा पीपीएफ खातों में रकम जमा नहीं कर सकते हैं और इस राशि की अधिकतम लिमिट भी 1.5 लाख रुपये ही है.

PPF खातों में ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा ब्याज, जानिए आपके काम की जानकारी

कंपाउंडिग का फायदा पीपीएफ खातों में आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है जैसे कि अगर आपके खाते में 1 महीने में 10,000 रुपये हैं और अगले महीने आप खाते में 5 तारीख से पहले फिर 10,000 रुपये जमा कराते हैं तो आपको दोनों महीनों की सम्मिलित राशि 20,000 रुपये पर ब्याज कैलकुलेट होगा. इसी तरह अगर आप हर महीने खाते में पैसे जमा कराते जाते हैं तो पिछली जमा राशि के आधार पर आपके ब्याज की गणना होगी.

SBI खाताधारकों के लिए काम की बात, जानिए- कैसे घर बैठे बदल सकते हैं अपना मोबाइल नंबर

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो इन गलतियों से बचें वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

आप बढ़ा सकते हैं अपनी पेंशन, जानिए वो तरीका जो बेहद काम का है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
ठंड आने से पहले कर लें खरीदारी, दिल्ली की इस मार्केट में सस्ते मिलते हैं कंबल
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
जमकर सोना खरीद रहा भारत का ये पड़ोसी देश, अब 100 टन से ज्यादा मंगाया
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget