एक्सप्लोरर

ग्राहकों का खोया भरोसा पर इंवेस्टर्स को दिया प्रॉफिट, YES BANK के शेयर ने कमाया दस गुना मुनाफा

6 मार्च को शेयर अपने सबसे निचले स्तर 5.5 रुपये पर पहुंच गया था और आज का लेवल देखें तो ये 61.15 रुपये पर आ चुका है.

नई दिल्लीः YES BANK को लेकर भले ही ग्राहकों का विश्वास खत्म होता दिख रहा है लेकिन इसके शेयर में निवेशकों को अच्छा पैसा मिल गया है. हालांकि ये उन निवेशकों के लिए है जिन्होंने इसके सबसे निचले स्तर पर निवेश किया था. यस बैंक के शेयर अपने सबसे निचले स्तर से करीब 1000 फीसदी की तेजी दिखा चुके हैं.

दरअसर यस बैंक के संकट के कारण इसके शेयर में लाइफटाइम लो का स्तर देखा गया था और ये 6 मार्च को अपने सबसे निचले स्तर 5.5 रुपये पर पहुंच गया था जबकि इसके बाद के कारोबारी सत्रों में यस बैक ने 1001 फीसदी या 10 गुना से ज्यादा का उछाल दिखा गया है.

आज के कारोबार में यस बैंक का शेयर एनएसई पर 61.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इस तरह साफ देखा जा सकता है कि यस बैंक के शेयर में जिन्होंने 6 मार्च को निवेश किया था वो आज अच्छे खासे मुनाफे पर बैठे हुए हैं.

दरअसल यस बैंक पर मोराटोरियम लग जाने के बाद इसके शेयरों में भारी गिरावट आई और ये अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया. हालांकि जब कैबिनेट ने इसके रीकंस्ट्रक्शन को मंजूरी दी तो इस शेयर में तेजी आनी शुरु हुई.

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में दोगुना हुआ शेयर इस शेयर में सोमवार को 45 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई थी और ऐसा रीकंस्ट्रक्शन के एलान के बाद हुआ. पिछले तीन कारोबारी सेशन में यस बैंक का शेयर दोगुना हो गया और शॉर्ट टर्म में ट्रेडिंग करने वाले इंवेस्टर्स ने इसमें तीन दिनों में ही अच्छा पैसा बनाया.

मूडीज ने बढ़ाई YES BANK की रेटिंग रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी हाल ही में यस बैंक की रेटिंग बढ़ाई और इसका आउटलुक भी सकारात्मक यानी पॉजिटिव कर दिया है. इसका असर भी शेयर पर पड़ा और इसमें जबरदस्त तेजी आई.

19 मार्च को निफ्टी के सभी इंडाइसेज से बाहर होगा यस बैंक यस बैंक को निफ्टी 50, बैंक निफ्टी और दूसरे निफ्टी इंडेक्स से 19 मार्च को हटा दिया जाएगा. एनएसई इंडाइसेज ने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी. यह बदलाव 27 मार्च को किया जाने वाला था लेकिन इसके रीकंस्ट्रक्शन को लेकर हाल में हुए बदलावों को देखते हुए इसे तय समय से पहले ही 19 मार्च को ही बाहर करने का फैसला लिया गया. यस बैंक को निफ्टी 100 और निफ्टी 500 से भी बाहर किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
बाढ़ से बचाई गई हथिनी 'जयमोती' एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी के 'वंतारा' में हुआ इलाज
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी
आमने-सामने आए कनाडा और अमेरिका, ट्रेड डील हुई फ्लॉप, तो ट्रंप ने दे दी खुली धमकी

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget