एक्सप्लोरर

YES बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, आज शाम 6 बजे से आप मनचाहा पैसा निकाल सकेंगे

YES BANK पर लगी सभी रोक आज शाम 6 बजे के बाद खत्म हो जाएंगी और बैंक अपना कामकाज सामान्य तरीके से कर सकेगा. इसपर लगा मोराटोरियम आज शाम से समाप्त हो जाएगा.

नई दिल्लीः यस बैंक पर लगा मोराटोरियम आज शाम 6 बजे से खत्म हो जाएगा और बैंक में सामान्य कामकाज शुरू हो जाएगा. इसके बाद कल यानी 19 मार्च से बैंक की सभी शाखाओं में ग्राहक अपनी बैकिंग सर्विसेज को पूरा करने के लिए आ सकते हैं और यस बैंक के ग्राहकों के लिए कैश निकालने पर लगी लिमिट भी खत्म हो जाएगी. यस बैंक पर ये मोराटोरियम 5 मार्च को जारी किया गया था.

कल ही यस बैंक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें इस बात की एक बार फिर जानकारी दी गई थी. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बताया था कि यस बैंक पर लगी रोक 18 मार्च की शाम 6 बजे से समाप्त हो जाएंगी और बैंक में सभी कामकाज सामान्य तरीके से होंगे. हालांकि यस बैंक ने सोमवार को ही ट्वीट करके इस बात की जानकारी दे दी थी कि 18 मार्च यानी बुधवार की शाम 6 बजे से बैंक में काम होने लगेगा. 16 मार्च को किए गए इस ट्वीट में यस बैंक ने कहा था कि 'हम 18 मार्च शाम 6 बजे से फुल बैंकिंग सर्विस शुरू कर देंगे. 19 मार्च 2020 से आप हमारे देश में 1132 ब्रांच में से किसी भी ब्रांच में आ सकते हैं

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यस बैंक की खराब हालत को देखते हुए 5 मार्च को एक महीने के लिए मोरोटोरियम लागू किया था जिसके बाद बैंक के ग्राहक अपने खातों से 50,000 रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकते थे. हालांकि इसके बाद सरकार ने इसके रीकंस्ट्रक्शन प्लान को मंजूरी दे दी थी जिसके बाद तय किया गया कि यस बैंक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 49 फीसदी हिस्सेदारी का मालिक होगा. 13 मार्च को वित्त मंत्रालय ने यस बैंक के रीकंस्ट्रक्शन प्लान पर नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा था कि बैंक पर लगाए गए मोराटोरियम को जल्द हटा लिया जाएगा.

इस प्लान के ही तहत ये तय किया गया कि एसबीआई की लीडरशिप में आईसीआईसी बैंक, एचडीएफसी बैंक के साथ एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बंधन बैंक भी यस बैंक में निवेश करेंगे.

कल यस बैंक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके नामित सीईओ प्रशांत कुमार ने भरोसा जताया था कि बैंक में कैश की कोई कमी नहीं है और ग्राहकों को घबराकर पैसे निकालने की जरूरत नहीं है. उन्होंने ये भी जानकारी दी थी कि यस बैंक के सभी एटीएम में पर्याप्त रकम है और लिक्विडिटी की कोई दिक्कत नहीं है. वहीं पिछले तीन दिन में यस बैंक में विड्रॉल के मुकाबले डिपॉजिट ज्यादा हुए. बैंक के केवल एक तिहाई ग्राहकों ने ही अपने खातों से 50 हजार रुपये का कैश निकाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन में 14 लाख करोड़ स्वाहा, क्यों 2700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स
4 दिन में 14 लाख करोड़ स्वाहा, क्यों 2700 अंक से अधिक लुढ़का सेंसेक्स
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुर्गा पूजा से पहले दो बोनस... 8वें वेतन आयोग के बीच डाक कर्मियों की बड़ी डिमांड
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
दुबई में सोना खरीदना भारत से कितना सस्ता, वहां कितने का 10 ग्राम गोल्ड?
UPI पर 15 अक्टूबर से चार्ज, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्तों बाद क्या होगा?
UPI पर 15 अक्टूबर से चार्ज, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 4 हफ्तों बाद क्या होगा?

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
Embed widget