एक्सप्लोरर

क्यों डूब रहा YES BANK, क्यों RBI को संभालनी पड़ी कमान ? किन नामी कंपनियों को लोन दिया जिन्होंने नहीं चुकाया, जानें सब कुछ

पिछले कुछ सालों में यस बैंक की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हुई है. एक तरफ जहां बैंक की कमाई कम हो रही थी, बैंक लोन नहीं वसूल पा रहा था, इस वजह से गिरावट का दौर शुरू हो गया.

मुंबईः देश का चौथे नंबर का प्राइवेट बैंक यस बैंक आखिरकार जिस तरह गिरावट की ओर बढ़ा है उससे और एक ब्रैंड बैंक के अस्तित्व पर सवाल उठने लगा है. सबसे पहले यह जान लीजिए कि यस बैंक ने किन नामी ब्रैंड को लोन दिया था जो लोन नहीं चुका रहे थी. यस बैंक की ग्राहक कंपनी में आईएलएंडएफएस, दीवान हाउसिंग, जेट एयरवेज, कॉक्स एंड किंग, सीजी पॉवर, कैफ़े कॉफ़ी डे , अल्टिको जैसी नामी कंपनियो ने लोन लिया था. इन नामी कंपनियों के अलावा ऐसी बहुत सी कंपनियां है जो अब एनपीए की सूची में आ गई हैं. यह बड़े नामी ग्रुप एनपीए होने के बावजूद यस बैंक के किताब में अच्छे ग्राहक बने रहे.

क्या रही वो वजह जिससे खस्ताहाल हुआ देश का चौथा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक ? पिछले कुछ सालों में यस बैंक की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हुई है. एक तरफ जहां बैंक की कमाई कम हो रही थी, बैंक लोन नहीं वसूल पा रहा था और इस वजह से गिरावट का दौर शुरू हो गया. इस गिरावट की वजह से निवेशक निवेश करने से कतराने लगे. निवेशक अपना डिपॉजिट भी निकालने लगे. पिछले 4 क्वार्टर की बात करें तो बैंक को लाभ की तुलना में काफी नुकसान हुआ है.

मैनेजमेंट में गलत कामकाज के तरीके बैंक की खराब हालत की एक वजह बैंक में मैनेजमेंट को लेकर भी है . बैंक प्रबंधन जिस प्रकार के काम काज के तरीके पिछले कुछ वर्षों में अपना रहा था उसकी वजह से भी बैंक पर बुरा असर पड़ा है. वित्तीय वर्ष 2018- 19 में बैंक का NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट 3277 करोड़ रुपये था लेकिन इसकी गलत और अधूरी जानकारी आरबीआई को साझा की गई .

यस बैंक के झूठे दावे यस बैंक की तरफ से रिजर्व बैंक को हमेशा से गलत सूचना दी गई कि बैंक मैनेजमेंट अपनी बैलेंस शीट को और मजबूत करने के लिए और बैंक में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए काम कर रहा है. यस बैंक ने आरबीआई को यह कहते हुए अंधेरे में रखा कि बहुत सारे निवेशक बैंक में निवेश कर रहे हैं और करना चाहते हैं जिसको लेकर सकारात्मक बातचीत चल रही है. लेकिन हकीकत में निवेशकों की तरफ से कोई ठोस प्रस्ताव बैंक को नहीं दिया गया था जिससे की बैंक का बैलेंस शीट सुधर सके.

गैर जरूरी निवेशक यस बैंक उन कई प्राइवेट कंपनियों और संस्थाओं से संपर्क में था जिनसे बैंक में निवेश की बातचीत चल रही थी लेकिन आरबीआई के मुताबिक जिन निवेशकों से बातचीत चल रही थी उन्हें यस बैंक में निवेश करने में विशेष रुचि नहीं थी. यस बैंक में निवेश करने के लिए जितनी पूंजी की जरूरत थी उसके लिए आरबीआई की इजाजत की जरूरत थी.

RBI को नही दिख रहा था सुधार आरबीआई के मुताबिक यस बैंक को अपनी बैलेंस शीट बेहतर करने और बैंक की स्थिति बेहतर करने के लिए काफी समय दिया गया. समय के साथ-साथ कई अवसर और उचित संभावनाएं बैंक मैनेजमेंट को दी गई जो काम नही आई.

खाताधारक निकाल रहे थे पैसा बैंक को लगातार पैसों के लेनदेन के फ्लो को लेकर दिक्कत हो रही थी. इसका मतलब यह है कि बैंक से ग्राहक अपना जमा किया हुआ पैसा तो निकाल रहे थे लेकिन बैंक के पास उतने पैसे जमा नहीं हो रहे थे. अगर सितंबर 2019 महीने की बात करें तो यस बैंक के पास दो लाख 9 हजार करोड़ रुपए जमा थे जो फरवरी तक काफी कम हो गए.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget