एक्सप्लोरर

Yes Bank Shareholders: शेयर बाजार की पसंद है यह बैंक, रिलायंस और टीसीएस को पछाड़ बन गया नंबर वन

Yes Bank Share: यस बैंक का शेयर कभी तीन अंकों में ट्रेड किया करता था. संकट से उबरने के बाद हाल ही में इसके शेयरों के ऊपर से लॉक-इन समाप्त हुआ है...

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक की गिनती भले ही शेयर बाजार की सबसे बड़ी कंपनियों की फेहरिस्त में नहीं होती हो, लेकिन इसने शेयर बाजार में एक ऐसा अनोखा कीर्तिमान बना दिया है, जिसमें टॉप की कंपनियां मीलों पीछे रह गई हैं. यस बैंक ने बाजार की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और सबसे बड़े बैंक एसबीआई को पछाड़ कर यह कीर्तिमान हासिल किया है.

50 लाख के पार निकला आंकड़ा

आंकड़ों के अनुसार, यस बैंक के शेयरधारकों की संख्या 50 लाख के पार हो गई है. इस तरह यस बैंक भारतीय शेयर बाजार की अकेली ऐसी कंपनी है, जिसके पास 50 लाख से ज्यादा शेयरधारक हैं. इस मामले में यस बैंक के आस-पास शेयर बाजार की टॉप की कंपनियां जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैक आदि कहीं नहीं ठहर पाते हैं.

इतना पीछे रिलायंस, टीसीएस

ताजे शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, यस बैंक के शेयरधारकों की संख्या अभी 50.57 लाख है. इसकी तुलना में मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास 33.62 लाख शेयरधारक हैं. शेयर बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस और तीसरी सबसे बड़ी कंपनी एचडीएफसी बैंक तो यस बैंक की तुलना में आधे के आस-पास ही रह जाती हैं. टीसीएस के पास अभी 25.56 लाख शेयरधारक हैं, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयरधारकों की संख्या 22.90 लाख है.

मीलों पीछे छूटे अन्य बैंक

बैंकिंग कंपनियों की बात करें तो शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स के पसंदीदा स्टॉक्स आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक शेयरधरकों की संख्या के मामले में यस बैंक के सामने बौने साबित हो जाते हैं. मार्च 2023 के अंत तक के आंकड़ों के अनुसार, आईसीआईसीआई बैंक के पास अभी 17.80 लाख शेयरधारक हैं. इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक के पास 5.82 लाख और एक्सिस बैंक के पास 8.46 लाख शेयरधारक हैं.

ये हैं सबसे बड़े शेयरहोल्डर

देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई भी यहां पीछे छूट जाता है. एसबीआई के पास अभी करीब 28 लाख शेयरधारक हैं. हालांकि अभी एसबीआई ही यस बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक है. एसबीआई के पास यस बैंक का 26.14 फीसदी हिस्सा है. वहीं एलआईसी के पास 4.34 फीसदी, एक्सिस बैंक के पास 1.57 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक के पास 2.61 फीसदी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पास यस बैंक के 1 फीसदी शेयर हैं.

ये भी पढ़ें: करोड़ों का सोना और कैश का अंबार, अरबों में थी अतीक अहमद की धन-दौलत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget