एक्सप्लोरर

Year Ender 2025: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच इन सेक्टर्स ने कराया निवेशकों का मुनाफा, जानें डिटेल

भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 निवेशकों के लिए मिला-जुला रहा. आइए जानते हैं, इस साल किन सेक्टर्स ने निवेशकों को मुनाफा कमाने का सबसे ज्यादा अवसर दिया हैं......

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • 2025 में शेयर बाजार मिला-जुला रहा, निफ्टी 50 ने 6% रिटर्न दिया।
  • Nifty PSU Bank सेक्टर ने 26% से ज्यादा रिटर्न देकर बाजी मारी।
  • NBFC सेक्टर ने 17% तेजी दर्ज की, SME कर्ज से मिली राहत।
  • Nifty Auto ने सरकारी सुधारों से 19% का अच्छा रिटर्न दिया।

Year Ender 2025: भारतीय शेयर बाजार में साल 2025 निवेशकों के लिए मिला-जुला रहा. शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिला हैं. अपस्टॉक्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल निफ्टी 50 ने करीब 6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. जो वैश्विक बाजारों की तुलना में कम रहा.

साल की शुरुआत की बात करें तो, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक स्तर की टेंशन के कारण शेयर बाजार में दवाब देखने को मिला. साल के आखिरी में कुछ रिकवरी दिखाई दी.

पूरे साल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला. हालांकि, साल खत्म होते-होते निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरेल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हो रहे हैं. आइए जानते हैं, इस साल किन सेक्टर्स ने निवेशकों को मुनाफा कमाने का सबसे ज्यादा अवसर दिया हैं......

2025 में Nifty PSU Bank निवेशकों की बनी पहली पसंद

साल 2025 में शेयर बाजार में सबसे शानदार प्रदर्शन निफ्टी PSU बैंक सेक्टर में देखने को मिला. आंकड़ों की बात करें तो इस सेक्टर में अब तक 26 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के शेयर इस सेक्टर से टॉप परफॉर्मर रहे.

पूरे साल बैंक शेयरों की चर्चा जारी रही. इस तेजी के पीछे एनपीएस में गिरावट, बैंकों के मजबूत नतीजे और बैलेंस सीट में सुधार को बताया जा रहा है. जो PSU बैंक कभी खराब कर्ज की मार झेल रहे थे, वही अब निवेशकों की पसंद बन गए हैं.

2025 में NBFC सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, निवेशकों को मिला दमदार रिटर्न

बैंकों के बाद साल 2025 में नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियां सबसे मजबूत सेक्टर के रूप में उभरीं है. आंकड़ों के अनुसार इस सेक्टर में करीब 17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से SME सेक्टर को कर्ज देने में मिली राहत से इस सेक्टर के लिए नए रास्ते खोलने का काम किया है.

ब्याज दरों में ज्यादा कटौतीहोने से एनबीएफसी कंपनियों की फंडिंग लागत बेहतर रही और मुनाफे के मार्जिन में सुधार देखने को मिला. फिनटेक, एएमसी और एक्सचेंज से जुड़ी कंपनियों जैसे Paytm, BSE, MCX और HDFC AMC ने अच्छा प्रदर्शन किया.

निफ्टी ऑटो

निफ्टी ऑटो के शेयरों ने साल 2025 में निवेशकों को करीब 19 फीसदी का रिटर्न दिया हैं. केंद्र सरकार के जीएसटी रिफॉर्म फैसले का असर इस सेक्टर पर देखने को मिला है. जिसके कारण ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी रही.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: खाना ही नहीं, सोने की भी खरीदारी! दिल्ली की रातों में चिप्स, चॉकलेट और कंडोमक्या ज्यादा खरीदते हैं लोग?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट
डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
सोना और भी हुआ सस्ता, 24 से लेकर 18 कैरेट की गिरी कीमत; जानें अब 10 ग्राम का रेट
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान
समुद्र में तेल के 60 कुएं खोदेगा भारत, हर कुएं पर 650 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान

वीडियोज

London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget