एक्सप्लोरर

IPO: यथार्थ हॉस्पिटल का आईपीओ 26 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड भी हुआ तय, जानें पब्लिक ऑफर की खास बातें

Yatharth Hospital IPO: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चलाने वाली कंपनी यथार्थ हास्पिटल एंड ट्रॉमा केयर लिमिटेड का आईपीओ 26 जुलाई को आने वाला है और इसका प्राइस बैंड तय हो गया है.

Yatharth Hospital IPO: यथार्थ हास्पिटल एंड ट्रॉमा केयर लिमिटेड ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है और ये 285 से 300 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी का आईपीओ अगले हफ्ते रिटेल निवेशकों और क्यूआईबी समेत नॉन इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स के सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा.

कब से कब तक खुलेगा यथार्थ हास्पिटल का आईपीओ

कंपनी का आईपीओ 26 जुलाई को खुलकर 28 जुलाई को बंद होगा.

फ्रेश इक्विटी और ओएफएस के जरिए होगी शेयरों की बिक्री

आईपीओ के तहत 490 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स और प्रमोटर्स ग्रुप की एंटिटी 65.51 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लाएंगे. इसके प्रमोटर्स प्रेम नारायण, विमला और नीना त्यागी 65.51 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे.

आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कहां होगा?

कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने, कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग और जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी. आईपीओ से जुटाई जाने वाली रकम का इस्तेमाल एक्सपेंशन प्लान की फंडिंग के लिए किया जाएगा.

एंकर इंवेस्टर्स को एक दिन पहले मिलेगा पैसे लगाने का मौका

कंपनी के आईपीओ डॉक्यूमेंटस के मुताबिक एंकर इंवेस्टर्स 25 जुलाई को शेयरों के लिए बिडिंग कर सकेंगे और एंकर इंवेस्टर्स को इसमें पैसा लगाने का मौका मिलेगा.

कंपनी को कितनी रकम जुटाने की है उम्मीद

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड के आईपीओ में प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 687 करोड़ रुपये और निचले स्तर पर 677 करोड़ रुपये जुटाए जाने की संभावना है.

पिछले साल मिली थी कंपनी को आईपीओ लाने की मंजूरी

पिछले साल अगस्त में हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड को इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिली थी. 

यथार्थ हॉस्पिटल के बारे में जानिए 

यथार्थ हॉस्पिटल दिल्ली-एनसीआर में तीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल संचालित करती है. वित्त वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार देखें तो यथार्थ हॉस्पिटल बेड संख्या के लिहाज से दिल्ली और एनसीआर के 10 सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल्स में से एक है. इसने मध्य प्रदेश में भी अपना विस्तार किया है. 

ये भी पढ़ें

LIC धन वृद्धि स्कीम: सिंगल प्रीमियम में टैक्स छूट, गारंटीड रिटर्न-बचत का लाभ, इस डेट तक पैसा लगाने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 653 अंक और निफ्टी 161 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget