एक्सप्लोरर

Elon Musk: एलन मस्क के ईमेल का जवाब नहीं देने वाले कर्मचारी को मिलेंगे 5 करोड़ रुपये, जानिए कैसे हुआ ये कमाल 

Twitter: एलन मस्क के इस ईमेल का जवाब देने के लिए सभी कर्मचारियों को सिर्फ एक दिन का समय दिया गया था. मगर, इस कर्मचारी का जवाब न आने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था.

Twitter: ट्विटर (Twitter) को खरीदकर उसे एक्स (X) में बदल देने वाले एलन मस्क (Elon Musk) कई बार अजीबोगरीब चीजों को लेकर चर्चा में आ जाते हैं. ट्विटर को खरीदने के तुरंत बाद भी वह टॉयलेट कमोड लेकर ऑफिस पहुंचे थे और तत्काल प्रभाव से सीईओ समेत कुछ बड़े कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. अब यह जानकारी सामने आई है कि उन्होंने एक कर्मचारी को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया क्योंकि उसने उनके ईमेल का जवाब नहीं दिया था. हालांकि, यह फैसला टेस्ला (Tesla) और स्पेस एक्स (SpaceX) जैसी कंपनियों के सीईओ एलन मस्क पर भारी पड़ा है. अब उन्हें इस कर्मचारी को 5 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे.

आयरलैंड के एक कमीशन ने सुनाया आदेश 

फार्च्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड के वर्कप्लेस रिलेशंस कमीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को निर्देश दिया है कि उन्होंने इस कर्मचारी को गलत तरीके से नौकरी से निकाला था. इसलिए कंपनी को अब गैरी रूनी को 5.50 लाख यूरो (लगभग 5 करोड़ रुपये) देने पड़ेंगे. गैरी रूनी को दिसंबर, 2022 में एक्स से निकाला गया था. वह ट्विटर की आयरलैंड यूनिट में काम किया करते थे. यह कमीशन की ओर से किसी को भी मिली सबसे बड़ी रकम है. 

ट्विटर के कर्मचारियों को दिया था एक दिन का समय 

एलन मस्क ने नवंबर, 2022 में ट्विटर का अधिग्रहण किया था. इसके तुरंत बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा. इसमें उन्होंने सभी से देर तक काम करने में जुट जाने को कहा था. लोगों से कहा गया था कि या तो वह नए तरीकों से काम करें या फिर उनके पास सिर्फ 3 महीने का समय है. रूनी जैसी सभी कर्मचारियों को इस ईमेल का जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया गया था. एलन मस्क ने कहा था कि अगर आप नए ट्विटर का हिस्सा बनना चाहते हैं तो हां में जवाब दें. ऐसा न करने पर आपको 3 महीने का वेतन देकर निकाल दिया जाएगा. मगर, रूनी ने इसका जवाब नहीं दिया.

ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने निकाले थे आधे कर्मचारी 

ब्लूमबर्ग के अनुसार, एक्स ने कमीशन से कहा था कि गैरी रूनी ने एलन मस्क के ईमेल का जवाब नहीं दिया और खुद ही इस्तीफा दे दिया था. मगर, कमीशन ने इस दलील को मानने से इंकार करते हुए कहा कि एक बड़ी कंपनी का ऐसा व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता है इसलिए आपको हर्जाना देना पड़ेगा. एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था. इसके बाद उन्होंने लगभग आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था.

ये भी पढ़ें 

Mass Layoffs: कंपनी ने कर दी छंटनी, कर्मचारी ने सीईओ को सिखाया ऐसा सबक जो जिंदगी भर याद रहेगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट
15 अगस्त से पहले आज कितने में बिक रहा देश में पेट्रोल? डीजल का भी जानें ताजा भाव
15 अगस्त से पहले आज कितने में बिक रहा देश में पेट्रोल? डीजल का भी जानें ताजा भाव
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget