एक्सप्लोरर

WPI Inflation: 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर, मई में घटकर -3.48 फीसदी पर आई 

WPI Inflation: देश में थोक महंगाई दर माइनस में चली गई है और 3 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है. थोक महंगाई दर मई में घटकर -3.48 फीसदी पर आ चुकी है. ये आंकड़ा राहत दे सकता है.

WPI Inflation: खुदरा महंगाई दर के घटने की खबर के बाद आज थोक महंगाई दर के भी घटने की खबर आई है. देश में थोक महंगाई दर 3 साल के निचले स्तर पर आ गई है और ये मई में घटकर -3.48 फीसदी रही है. साल 2020 के जून महीने के बाद ये दूसरी बार सबसे कम लेवल पर आई है. इससे पहले मई, 2020 में थोक महंगाई दर- 3.37 फीसदी पर थी.

अप्रैल में कितनी रही थी थोक महंगाई दर

इससे पिछले महीने यानी अप्रैल 2023 में थोक महंगाई दर 0.92 फीसदी पर आई थी. डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड ने ये आंकड़ा जारी किया है. कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाले इस विभाग के जरिए ये महंगाई के आंकड़े जारी किए जाते रहे हैं. मई में खुदरा महंगाई दर (रिटेल इंफ्लेशन) भी घटकर 4.25 फीसदी के 25 माह के निचले स्तर पर आ गई थी.

क्यों आई थोक महंगाई दर में गिरावट

देश की थोक महंगाई दर में गिरावट के पीछे मुख्य वजह ये रही कि मिनरल ऑयल, बेसिक मेटल्स, फूड आइटम्स, टेक्सटाइल्स के साथ-साथ नॉन-फूड आर्टिकल्स के दाम तो घटे ही हैं. कच्चे तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के साथ नैचुरल गैस, कैमिकल और कैमिकल प्रोडक्ट्स के दाम में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है. देश में थोक महंगाई दर के घटने का सीधा असर ब्याज दरों पर भी देखा जा सकता है और लोगों को और अधिक राहत आने वाले समय में मिल सकती है.

लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे रही थोक महंगाई दर

यह लगातार दूसरा महीना है जबकि थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर शून्य से नीचे है. अप्रैल में यह -0.92 फीसदी पर थी. इसको पिछले एक साल के मुकाबले देखें तो मई, 2022 में थोक महंगाई दर 16.63 फीसदी पर रही थी. साल दर साल आधार पर महंगाई दर में ये भारी गिरावट राहत का संकेत है.

किन सेगमेंट की कैसी रही महंगाई दर

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मई में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर घटकर 1.51 फीसदी पर आ गई जो कि अप्रैल में यह 3.54 फीसदी पर थी.

फ्यूल और एनर्जी सेगमेंट की महंगाई दर मई में घटकर -9.17 फीसदी पर आ गई जो कि अप्रैल में 0.93 फीसदी पर थी.

मैन्यूफैक्चरिग प्रोडक्ट्स की महंगाई दर मई में शून्य से 2.97 फीसदी नीचे रही जो कि अप्रैल में -2.42 फीसदी नीचे थी.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोना और चांदी के दाम में फिर उछाल, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget