एक्सप्लोरर

China Economy: चीन ने भी मान ली ये बात, ठीक नहीं चल रहे हैं अर्थव्यवस्था के हालात

China Economic Crisis: चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. अभी चीन को आर्थिक मोर्चे पर एक साथ कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है...

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के सामने इन दिनों आर्थिक चुनौतियां तेज हो गई हैं. चीन की अर्थव्यवस्था को शेयर बाजार से लेकर रियल एस्टेट तक विभिन्न मोर्चों पर एक साथ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन आर्थिक चुनौतियों को अब चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी स्वीकार कर ली है.

एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता लिउ जिलेयी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आर्थिक चुनौतियों पर बात की. चीन में एकल पार्टी सिस्टम है और चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीसीपी ही दशकों से चीन में शासन कर रही है. चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस चीन की पॉलिटिकल एडवाइजरी बॉडी है.

आज से शुरू हुआ टू सेशंस कॉन्क्लेव

सीपीपीसीसी के प्रवक्ता ने आर्थिक चुनौतियों की बात ऐसे समय स्वीकार की, जब चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी का सालाना कॉन्क्लेव आज सोमवार से शुरू हुआ है. इस सालाना कॉन्क्लेव को टू सेशंस के नाम से जाना जाता है. सीसीपी के टू सेशंस कॉन्क्लेव में चीन की राजनीतिक व आर्थिक दिशा-दशा निर्धारित होती है. टू सेशंस का आयोजन राजधानी बीजिंग में हो रहा है, जिसमें पूरे देश के हजारों डेलिगेट हिस्सा लेंगे.

ये आर्थिक मुद्दे हैं चिंता की बात

सालाना कॉन्क्लेव से ठीक पहले रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीपीपीसीसी के प्रवक्ता ने कहा कि तमाम डेलिगेट के सामने आर्थिक मुद्दे चिंता के प्रमुख विषय रहेंगे. उन्होंने इस दौरान बढ़ती बेरोजगारी की बात भी स्वीकार की और कहा कि युवाओं के लिए रोजगार खास तौर पर फ्रेश ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी चिंता की प्रमुख बात है. प्रवक्ता ने प्रॉपर्टी क्राइसिस को लेकर भी चिंता जाहिर की.

20 फीसदी के पार निकली बेरोजगारी

चीन के एकल पार्टी सिस्टम को अक्सर तानाशाही बताकर उसकी आलोचना की जाती है. इस तरह के आरोप लगातार लगते रहे हैं कि चीन की सरकार यानी सीसीपी अर्थव्यवस्था की बदहाली बताने वाले आंकड़ों को दबाती है. हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़ों के हिसाब से भी चीन में युवाओं की बेरोजगारी करीब 15 फीसदी पर पहुंच गई है. उससे पहले एक समय बेरोजगारी दर 20 फीसदी के पार निकल गई थी और तब स्टैटिस्टिक्स ब्यूरो ने बेरोजगारी के आंकड़े को पब्लिश करना ही बंद कर दिया था.

दशकों में सबसे कम रही ग्रोथ रेट

पिछले साल चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 5.2 फीसदी रही. यह दशकों में चीन की सबसे कम जीडीपी ग्रोथ रेट है. जीडीपी ग्रोथ रेट में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब चीन में प्रॉपर्टी यानी रियल एस्टेट का संकट तेज हो गया है. चीन की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल एवरग्रांडे पिछले साल दिवालिया हो गई. चीन के शेयर बाजार को भी लगातार नुकसान हो रहा है और सरकार से समर्थन प्राप्त फंडों की लगातार लिवाली के बाद भी विदेशी निवेशकों को बिकवाली के असर को दूर करन संभव नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें: जामनगर एयरपोर्ट पर लग गया जाम, जब जमा हुए पूरी दुनिया के सितारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget