एक्सप्लोरर

Indian Passport: एक महीने में हुआ सुधार, अब इतनी बढ़ गई भारतीय पासपोर्ट की ताकत

Most Powerful Passport 2024: भारतीय पासपोर्ट की ताकत में एक महीने पहले ही गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन ताजे इंडेक्स में रैंकिंग में सुधार हुआ है...

महीने भर पहले लगे झटके के बाद भारतीय पासपोर्ट की ताकत में फिर इजाफा हुआ है. दुनिया भर के तमाम देशों के पासपोर्ट की ताकत बताने वाले हेनली पासपोर्ट इंडेक्स पर भारत की रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है. अब इस इंडेक्स पर भारतीय पासपोर्ट को 82वें स्थान पर रखा गया है.

भारतीय पासपोर्ट को 3 स्थान का फायदा

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स को मासिक आधार पर अपडेट किया जाता है. इससे पहले फरवरी 2024 में भारतीय पासपोर्ट को झटका लगा था, जब उसकी रैंकिंग गिरकर 85वें स्थान पर आ गई थी. मार्च महीने के लिए जारी किए गए इंडेक्स के ताजे संस्करण में भारत को 3 पायदान का फायदा हुआ है. अब भारतीय पासपोर्ट महीने भर पहले के 85वें स्थान से ऊपर उठकर 82वें स्थान पर पहुंच गया है.

इस आधार पर होता है कैलकुलेशन

दुनिया के विभिन्न देशों के पासपोर्ट की ताकत का कैलकुलेशन इस आधार पर होता है कि उसे कितने देश वीजा-फ्री एंट्री देते हैं. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स को इसी पैमाने के आधार पर लगातार अपडेट किया जाता है. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2024 पर भारत की स्थिति सुधरने के बाद भी जनवरी की तुलना में अभी नीचे ही है. फरवरी की रैंकिंग में 85वें पायदान पर लुढ़कने से पहले इंडेक्स पर भारत 80वें स्थान पर काबिज था.

62 देशों का मिल रहा वीजा-फ्री एक्सेस

भारतीय पासपोर्ट को पिछले साल बढ़िया फायदा हुआ था. पिछले साल के दौरान भारतीय पासपोर्ट को वीजा-फ्री एंट्री का एक्सेस देने वाले देशों में कुछ नए नाम जुड़ गए थे. श्रीलंका, थाईलैंड और केन्या ने पिछले साल भारत को वीजा-फ्री एक्सेस वाले देशों में शामिल किया था. अभी भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के 62 देशों का वीजा-फ्री एक्सेस पा सकते हैं. उन देशों में भूटान, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, बारबाडोस, जॉर्डन, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस और इंडोनेशिया आदि शामिल हैं.

इस तरह बढ़ी है भारत की अहमियत

भारत एक प्रमुख आर्थिक ताकत के रूप में उभर रहा है, जिसका फायदा भारतीय पासपोर्ट को भी हो रहा है. बीते सालों में भारतीय पासपोर्ट की ताकत में लगातार सुधार हुआ है. हेनली पासपोर्ट इंडेक्स पर साल 2022 में भारतीय पासपोर्ट 87वें स्थान पर था. साल 2023 में भारतीय पासपोर्ट 80वें स्थान पर पहुंच गया था. अब भारतीय पासपोर्ट 82वें स्थान पर है. हालांकि पिछले साल की तुलना में भारतीय पासपोर्ट को वीजा-फ्री एक्सेस देने वाले देशों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग नीचे आने का कारण वास्तव में ताकत में कमी आना नहीं है, बल्कि कुछ अन्य देशों के पासपोर्ट की ताकत में बढ़ोतरी है.

सबसे ज्यादा इन पासपोर्ट की ताकत

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के हिसाब से सबसे ताकतवर पासपोर्ट के मामले में पहले स्थान पर संयुक्त रूप से छह देश काबिज हैं. अभी पहले स्थान पर संयुक्त रूप से फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन का नाम आता है. इन देशों के पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 194 देश घूम सकते हैं. वहीं 193 देशों के वीजा-फ्री एक्सेस के साथ फिनलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन और दक्षिण कोरिया दूसरे स्थान पर, जबकि 192 देशों के वीजा-फ्री एक्सेस के साथ ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, ब्रिटेन और लक्जमबर्ग तीसरे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें: इस मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक ने 5 साल में कराई 1000 पर्सेंट कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
भारत का व्यापार घाटा क्यों बढ़ रहा है? आम आदमी पर इसका क्या असर पड़ेगा
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
कौन चला रहा ट्रंप का शेयर बाजार? अरबों रुपये के संदिग्ध लेनदेन पर डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल
कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
कहीं आपका निवेश डेड मनी तो नहीं? पैसा तो होगा लेकिन खर्च नहीं कर पाएंगे
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget