एक्सप्लोरर

World Consumers Day 2023: आज मनाया जा रहा है विश्‍व उपभोक्‍ता दिवस, जानें देश में उपभोक्ताओं को मिलते हैं कौन से अधिकार?

World Consumers Day 2023: आज पूरी दुनिया में विश्‍व उपभोक्‍ता दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद यह है कि लोगों के बीच उपभोक्‍ता अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाई जा सके.

World Consumers Day 2023: हर साल पूरी दुनिया में उपभोक्ता अधिकारों की जागरूकता के लिए विश्व उपभोक्ता दिवस (World Consumers Day 2023) मनाया जाता है.  विश्व उपभोक्ता दिवस हर साल 15 मार्च (World Consumers Day) को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे का यह मकसद यह कि ग्राहकों के बीच उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता (Consumer Rights) बढ़ाई जा सके.  देखा गया है कि आमतौर पर बहुत से ग्राहकों को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होती है. ऐसे में विश्व उपभोक्ता दिवस के जरिए लोगों को उसके बारे में बताया जाता है. आइए जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी और इस साल इसकी थीम क्या है-

विश्‍व उपभोक्‍ता दिवस मनाने की कैसे हुई थी शुरुआत?

इस दिन को मनाने का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को जाता है. पहली बार जॉन एफ कैनेडी ने साल 1962 में उपभोक्ता के अधिकारों के मुद्दे को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में अपनी आवाज उठाई थी. उपभोक्ता अधिकारों के बारे में बात करने वाले कैनेडी पहले वैश्विक नेता थे. इसके बाद 15 मार्च 1983 से इस दिन को विश्व उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. साल 2023 में विश्व उपभोक्ता दिवस की थीम है 'स्वच्छ ऊर्जा की गति से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाना'.

इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद

विश्‍व उपभोक्‍ता दिवस को मनाने के पीछे मुख्य कारण यह है कि इसके जरिए दुनियाभर के ग्राहकों को उनके अधिकार और जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया जा सके. इस दिन दुनियाभर की अलग-अलग सरकारें अपने देश के आम लोगों को जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावटी चीजों, तय दाम से ज्यादा पैसे वसूलने आदि जैसी चीजों के बारे में अवगत कराती हैं. ऐसे में आज हम आपको इस खास मौके पर उपभोक्ता के अधिकारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

उपभोक्ता को मिलते हैं यह अधिकार

उपभोक्ता को सरकार द्वारा कई तरह अधिकार मिलते हैं. इसमें सबसे पहला अधिकार है सुरक्षा का अधिकार. इसके तहत दुकानदार ग्राहकों को कोई भी ऐसी चीज नहीं बेच सकता है जिसकी गुणवत्ता खराब हो. अगर दुकानदार कोई खराब चीज देना है तो उसे बाद में सामान को बदलना होगा. अगर वह ऐसा करने से मना करता है तो आप इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. सुरक्षा के अधिकार के साथ ही ग्राहकों को सूचना का भी अधिकार मिलता है. आप अपनी सर्विस या चीज की शुद्धता और मूल्य का पता कर सकते हैं. इसके साथ ही ग्राहकों को चुनने का भी अधिकार मिलता है. 

ग्राहकों अपनी जरूरत और सहूलियत के अनुसार कोई भी चीज खरीदने की आजादी मिलती है.  इसके साथ ही अगर ग्राहक के साथ कंपनी या दुकानदार बेईमानी करता है तो उपभोक्ता कोर्ट में जाकर सुनवाई करवा सकता है, यानी उसे सुनवाई का भी अधिकार मिलता है. इसके साथ ही उपभोक्ता को समस्या के समाधान का भी अधिकार मिलता है. इसके साथ ही ग्राहकों को उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार भी मिलता है. इस अधिकार के तहत सरकार को समय-समय पर ग्राहक जागरूकता अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के बारे में अवगत कराना पड़ता है.

ये भी पढ़ें-

Advance Tax: आज है एडवांस टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख, इस आसान प्रोसेस से पूरा करें अपना काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
'Season End Sale', IDBI बैंक की बिक्री पर अखिलेश का निशाना, वित्त मंत्री बिफरी
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
टाटा ट्रस्ट के अंदरूनी विवाद की गूंज अब बॉम्बे हाईकोर्ट तक, जानें पूरा मामला
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
IMF ने की भारत की तारीफ, कहा- संकट से निपटने के लिए तरह तैयार थी अर्थव्यवस्था
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget