एक्सप्लोरर

Global Recession: World Bank ने जताई वैश्विक मंदी की आशंका, जानें भारत को होगा नफा या नुकसान

World Bank ने अपनी हालिया रिपोर्ट में 2023 में वैश्विक मंदी की आशंका जाहिर की है। आइए, जानते हैं कि भारत पर इसका कितना असर होगा।

Global Recession: बढ़ती महंगाई को देखते हुए दुनिया भर के केंद्रीय बैंक नीतिगत दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं. आम तौर पर बाजार से नकदी सोख कर महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए केंद्रीय बैंक यह कदम उठाते हैं. नीतिगत दरों में बढ़ोतरी के बाद बैंकों से कर्ज लेना भी महंगा हो जाता है. लोगों के खर्च करने पर इसका असर पड़ता है और बाजार में मांग घटती है, जिससे महंगाई में धीरे-धीरे नरमी आती है. अब बात करते हैं अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US FED) की, जिसके फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) की बैठक 20 और 21 सितंबर को हो रही है और इसमें महंगाई को देखते हुए ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया जाना है. अगर ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहता है तो मंदी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. विश्‍व बैंक (World Bank) ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बात की आशंका जाहिर की है.

 

World Bank ने मंदी को लेकर क्‍यों चेताया?

15 सितंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में विश्‍व बैंक ने आशंका जाहिर की है अगर केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी का यह सिलसिला जारी रहा तो 2023 में मंदी (Recession) की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. विश्‍व बैंक ने कहा है कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए पिछले पांच दशकों के दौरान केंद्रीय बैंकों ने इस तरह से दरों में बढ़ोतरी नहीं की. 

विश्‍व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था (Global Economy) काफी तेजी से सुस्‍ती की दिशा में बढ़ रही है. एक अध्‍ययन का हवाला देते हुए World Bank ने कहा है कि विश्‍व की 3 सबसे बड़ी अर्थव्‍यस्‍थाएं - अमेरिका, चीन और यूरोपीय देश सबसे तेज गति से आर्थिक सुस्‍ती की तरफ बढ़ रहे हैं. 

डॉलर की मजबूती से अन्‍य देशों की मुद्राओं में गिरावट

वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. ज्‍यादातर अंतरराष्‍ट्रीय कारोबार डॉलर डिनॉमिनेशन में होते हैं. जब डॉलर मजबूत होता है तो दूसरी अर्थव्‍यवस्‍थाओं और बाजारों पर भी इसका खासा असर होता है.  डॉलर के मुकाबले रुपये का हाल आपने देखा ही है, जिसने 80 का स्‍तर भी हाल ही में पार किया था. जापान की मुद्रा येन और विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था चीन का युआन भी इससे अछूता नहीं है. 

 

अगले साल 0.5 फीसदी रह सकती है वैश्विक ग्रोथ- वर्ल्‍ड बैंक

दुनिया भर के केंद्रीय बैंक महंगाई पर काबू पाने के लिए जिस हिसाब से दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं, उसे देखते हुए वर्ल्‍ड बैंक ने अनुमान लगाया है कि इसमें अतिरिक्‍त 2 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसी परिस्थिति में अगले साल वैश्विक जीडीपी ग्रोथ घटकर 0.5 प्रतिशत पर आ सकती है. प्रति व्‍यक्ति के हिसाब से इस गिरावट को देखें तो यह 0.4 फीसदी हो सकती है और तकनीकी तौर पर इसे वैश्विक मंदी का नाम दिया जा सकता है. 

 

अगर मंदी ने दस्‍तक दी तो भारत को क्‍या होगा नफा-नुकसान

PwC ने अपनी हालिया रिपोर्ट में डराने वाली तस्‍वीर पेश की है. अमेरिका में कारोबारी जोखिम प्रबंधन को लेकर किए गए एक सर्वे में 50 फीसदी लोगों ने कहा कि वे कर्मचारियों की संख्‍या में कटौती करने पर विचार कर रहे हैं. भारत की बात करें तो जबसे कोरोना वायरस ने दस्‍तक दी है तब से 25,000 स्‍टार्टअप कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. सिर्फ इसी साल 12,000 से अधिक लोगों को नौकरी से निकाला गया है. ये तो सिक्‍के का एक पहलू है. दूसरा पहलू भी देखते हैं.

महिंद्रा ग्रुप के चीफ इकॉनोमिस्‍ट डॉ. सच्चिदानंद शुक्‍ला कहते हैं कि पिछले 2-3 बार हल्‍की मंदी (Mild Recession) का जो अनुभव रहा है वह कुछ तिमाहियों बाद भारत के लिए सकारात्‍मक था. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि वैश्विक मंदी की दशा में हमारे देश का एक्‍सपोर्ट और फाइनेंशियल सेक्‍टर प्रभावित नहीं होगा. हालांकि, शुक्‍ला कहते हैं कि मंदी की दशा में विदेश से जिन सामानों का हम आयात करते हैं, वह सस्‍ते हो जाते हैं. उदाहरण के तौर पर क्रूड ऑयल और अन्‍य कमोडिटीज. जहां दुनिया भर की अर्थव्‍यवस्‍थाएं निगेटिव में होती हैं या उनकी ग्रोथ काफी कम होती है, वहीं भारत की ग्रोथ अगर 6 फीसदी भी रहती है तो हम वैश्विक पूंजी आकर्षित करने में सफल रहेंगे. 

 

ये भी पढ़ें 

Bank Employees Shortage: सरकारी बैंकों में भरे जायेंगे खाली पद! वित्त मंत्रालय ने बैंकों में कर्मचारियों की कमी पर बुलाई बैठक

Card Tokenization: पेटीएम ने Visa, मास्टरकार्ड और Rupay में 52 मिलियन से अधिक कार्डो को टोकन दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश एक्सपोर्ट्स का महाघोटाला: दांव पर LIC के 300 करोड़! शेयर में लगा लगातार 5वां लोअर सर्किट
राजेश एक्सपोर्ट्स का महाघोटाला: दांव पर LIC के 300 करोड़! शेयर में लगा लगातार 5वां लोअर सर्किट
EU Ban: रूस से दोस्ती पड़ी भारी! यूरोपियन यूनियन ने भारत-चीन की कंपनियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध
रूस से दोस्ती पड़ी भारी! यूरोपियन यूनियन ने भारत-चीन की कंपनियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध
Home Loan EMI Tips: EMI में सिर्फ 2000 रुपए एक्स्ट्रा दें, होम लोन पर ऐसे बच जाएगा 6.85 लाख का ब्याज
Home Loan EMI Tips: EMI में सिर्फ 2000 रुपए एक्स्ट्रा दें, होम लोन पर ऐसे बच जाएगा 6.85 लाख का ब्याज
ITR Filing:अगर वक्त पर नहीं भरा इनकम टैक्स रिटर्न तो क्या होगा? अभी समझ लें पूरा गणित, वरना पछताएंगे
अगर वक्त पर नहीं भरा इनकम टैक्स रिटर्न तो क्या होगा? अभी समझ लें पूरा गणित, वरना पछताएंगे

वीडियोज

Anant Joshi ने Annu Bhaiya बनने, ट्रोलिंग और Gullak 5 के रिप्लेसमेंट विवाद पर की खुलकर बात
Khan Sir Coaching News: Khan Sir Vs Raushan Sir की असली वजह है SHOCKING! ABPLIVE
Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना खरीदेगी 300 K-9 वज्र तोपें, 23,000 करोड़ का मेगा प्लान, पाकिस्तान की बढ़ी धुकधुकी
भारतीय सेना खरीदेगी 300 K-9 वज्र तोपें, 23,000 करोड़ का मेगा प्लान, पाकिस्तान की बढ़ी धुकधुकी
'पीएम मोदी ने जो किया वह ज्यादा मुश्किल है', पंडित नेहरू से इस मामले में तुलना कर यह क्या बोल गए राघव चड्ढा
'पीएम मोदी ने जो किया वह ज्यादा मुश्किल है', पंडित नेहरू से इस मामले में तुलना कर यह क्या बोल गए राघव चड्ढा
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
Watch: स्पाइडरकैम में लगी आग, LIVE मैच के बीच पिच पर गिरा, बाल-बाल बची जान; देखें वीडियो
स्पाइडरकैम में लगी आग, LIVE मैच के बीच पिच पर गिरा, बाल-बाल बची जान; देखें वीडियो
Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'इसे टैक्स फ्री करेंगे'
दिल्ली की सीएम ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'हम इसे टैक्स फ्री करेंगे'
Explained: 'जब शिवाजी महाराज दुश्मनों में घिरे तब यहूदी...', अब इजरायल क्यों लगवा रहा छत्रपति शिवबा का स्टेच्यू?
'जब शिवाजी महाराज जंग में घिरे तब यहूदी..', अब इजरायल क्यों लगवा रहा छत्रपति शिवबा का स्टेच्यू?
Ghaziabad Polio Virus: गाजियाबाद के सीवेज के सैंपल में मिला पोलियो वायरस, जानें यह कंडीशन कितनी खतरनाक?
गाजियाबाद के सीवेज के सैंपल में मिला पोलियो वायरस, जानें यह कंडीशन कितनी खतरनाक?
90 हजार किराया, फिर भी पानी के लिए तरसे लोग! मुंबई की लग्जरी सोसाइटी का VIDEO वायरल
90 हजार किराया, फिर भी पानी के लिए तरसे लोग! मुंबई की लग्जरी सोसाइटी का VIDEO वायरल
Embed widget