एक्सप्लोरर

पनीर की जगह आ गया चिकन, 50 लाख रुपये की पड़ी छोटी सी लापरवाही 

Online Food Delivery: फूड डिपार्टमेंट ने रेस्टोरेंट पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया है. मगर, महिला को यह मंजूर नहीं और वह कंज्यूमर कोर्ट चली गई हैं.

Online Food Delivery: ऑनलाइन डिलीवरी के समय में लगातार छोटी-मोटी गलतियों की शिकायतें आती रहती हैं. कई बार लोग सिर्फ कंपनी से शिकायत करके या सोशल मीडिया पर मजाक बनाकर शांत रह जाते हैं. मगर, कई बार बात काफी आगे बढ़कर अदालत तक पहुंच जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ है गुजरात के अहमदाबाद में. यहां एक महिला ने पनीर सैंडविच ऑर्डर किया था. मगर, रेस्टोरेंट ने उन्हें गलती से चिकन सैंडविच भेज दिया. अब इस शुद्ध शाकाहारी महिला ने हर्जाने के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की है. 

पनीर टिक्का सैंडविच की जगह भेजा चिकन सैंडविच

दरअसल, निराली नाम की इस महिला ने अहमदाबाद साइंस सिटी स्थित अपने ऑफिस से ‘पिक अप मील्स बाय टेरा’ नाम के रेस्टोरेंट से पनीर टिक्का सैंडविच मंगाया था. मगर, गलती से उनके पास चिकन सैंडविच आ गया. उन्होंने जब इसे खाया तो पनीर काफी कड़ा लगा. उन्हें लगा कि यह सोया है. मगर, बाद में समझ आया कि यह चिकन था. उन्होंने कभी भी नॉन वेजिटेरियन खाना नहीं खाया था. इसके बाद उन्होंने क्षतिपूर्ति के तौर पर रेस्टोरेंट से 50 लाख रुपये हर्जाने की मांग की है.

फूड डिपार्टमेंट ने रेस्टोरेंट पर लगाया 5000 रुपये का जुर्माना

निराली ने अपनी शिकायत अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के डिप्टी हेल्थ ऑफिसर को भेजी. फूड डिपार्टमेंट ने रेस्टोरेंट पर 5000 रुपये का जुर्माना लगा दिया. मगर, महिला को यह मंजूर नहीं था. उनका कहना है यह घटना भयानक थी. इसे वापस नहीं लिया जा सकता है. इस पर सिर्फ 5000 रुपये का जुर्माना पर्याप्त नहीं है. इसके बाद उन्होंने कंज्यूमर कोर्ट जाने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि मैं 50 लाख रुपये से भी ज्यादा मांग सकती थी. मगर, इससे भी मुझे न्याय नहीं मिलता. रेस्टोरेंट ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है. 

सोशल मीडिया पर कुछ ने की तारीफ तो कई विरोध में 

सोशल मीडिया पर महिला के इस निर्णय पर मिश्रित प्रतिक्रिया आई हैं. कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की है तो कई उनके विरोध में भी हैं. मगर, महिला ने कहा कि कई लोग अपने अधिकारों के बारे में नहीं जानते हैं. मैं युवाओं के लिए यह लड़ाई लड़ रही हूं.

ये भी पढ़ें 

Share Trading Fraud: शेयर ट्रेडिंग की आड़ में 1.88 करोड़ रुपये की ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर फंसाया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
नौकरी गई तो नहीं होगी पैसों की टेंशन, 3-6-9 रूल से तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड
नौकरी गई तो नहीं होगी पैसों की टेंशन, 3-6-9 रूल से तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget