एक्सप्लोरर

Online Shopping Fraud: 300 रुपये की लिपस्टिक ने डॉक्टर के 1 लाख रुपये लुटवा दिए  

Online Shopping Fraud: मुंबई की रहने वाली एक महिला डॉक्टर के अकाउंट से 1 लाख रुपये निकाल लिए गए. उन्होंने एक अनजान वेबसाइट से लिपस्टिक खरीदी थी, जिसके चलते वह फर्जीवाड़े की शिकार हो गईं.

Online Shopping Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग में चल रहे दुनिया भर के फर्जीवाड़ों की लिस्ट में नया नाम जुड़ा है. नवी मुंबई की रहने वाली एक 31 वर्षीय डॉक्टर ने एक ई-कॉमर्स पोर्टल से 300 रुपये की लिपस्टिक ऑनलाइन आर्डर की. इसके बदले में उनको एक लाख रुपये का चूना लग गया. 

2 रुपये भेजने को बोला 

जानकारी के अनुसार, लिपस्टिक ऑर्डर करने के कुछ दिनों बाद उन्हें मैसेज आया कि आपका सामान पहुंच गया है. मगर, डॉक्टर को अभी प्रोडक्ट नहीं मिला था. इसलिए उन्होंने कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया. वहां से उन्हें बताया गया कि उनका ऑर्डर रोक दिया गया है. यदि ऑर्डर मंगवाना है तो 2 रुपये भेजने पड़ेंगे. मगर, महिला ने पैसे भेजने से मना कर दिया. इसके बाद डॉक्टर को एक वेब लिंक भेजा गया. उनसे कहा गया कि इसे डाउनलोड कर लें. इसके बाद उन्हें अपना पता और बैंक डिटेल भरने के लिए कहा गया. फिर उन्हें भीम यूपीआई लिंक बनाने का मैसेज भी आया. इसके बाद कंपनी ने भरोसा दिलाया कि अब उनका सामान पहुंच जाएगा. 

पहले 95 हजार फिर 5000 रुपये कटे 

इसके बाद महिला डॉक्टर के अकाउंट से 9 नवंबर को पहले 95 हजार फिर 5000 रुपये कट गए. पैसे कटने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

ऑनलाइन पेमेंट में धोखाधड़ी से कैसे बचें 

ऑनलाइन शॉपिंग अब लगभग हर घर की जरूरत बन चुकी है. इसलिए जरूरी है कि आप सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट करें ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके. इसके लिए जरूरी है कि प्रतिष्ठित वेबसाइट से ही खरीदारी करें. इसके अलावा हमेशा मजबूत पासवर्ड और टू फेक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें. हमेशा संदिग्ध डिमांड को नकार दें. यदि कोई आपका पैन कार्ड या क्रेडिट कार्ड नंबर पूछे तो उसे साफ मना कर दें. अकाउंट बंद करने जैसी धमकियों पर भी ध्यान न दें. पैसा भेजने के लिए हमेशा किसी सुरक्षित एवं भरोसेमंद पेमेंट सिस्टम को ही यूज करें. इसके अलावा नियमित रूप से बैंक और क्रेडिट कार्ड के स्टेटमेंट को चेक करते रहें. 

ये भी पढ़ें 

UCO Bank IMPS Issue: क्या राजस्थान से हुई यूको बैंक में 820 करोड़ रुपये की गड़बड़ी, सीबीआई जांच में सुई जयपुर-जोधपुर पर अटकी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget