एक्सप्लोरर

Wipro करेगी मसाला और पैकेज्ड फूड के बिजनेस में एंट्री! इस कंपनी का किया अधिग्रहण, यहां पढ़ें डिटेल्स

Wipro to Acquire Nirapara: विप्रो ने केरल की बड़ी मसाला कंपनी का अधिग्रहण करने का फैसला किया है. इस अधिग्रहण के बाद कंपनी अब अब मसालों और पैकेज्ड फूड के सेक्टर में उतर जाएगी.

Wipro to acquire Spice brand Nirapara: दैनिक उपभोग की चीजों (FMCG) को बेचने वाली कंपनी विप्रो कंज्यूमर केयर (Wipro Consumer Care) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. कंपनी ने केरल के एक बड़े मसाला ब्रांड निरापारा (Nirapara)  का अधिग्रहण करने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने यह ऐलान 19 दिसंबर, 2022 को किया है. इसके बाद अब कंपनी मसालों के साथ ही मार्केट में पैकेज्ड फूड के सेक्टर में उतर जाएगी. अब तक कंपनी ने Nirapara के साथ हुए इस समझौते के साइज के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने यह बताया है कि विप्रो ग्रुप ने अब निरापारा  के साथ एक पक्का समझौता किया है.

इन कंपनियों को विप्रो देगी कड़ी टक्कर-

आपको बता दें कि विप्रो के निरापारा के साथ समझौते के बाद वह अब मसालों और पैकेज्ड फूड के सेक्टर में उतर जाएगी. ऐसे में वह इस क्षेत्र में पहले से काम कर रही कई दिग्गज कंपनियों जैसे टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Tata Consumer Product), आईटीसी (ITC), इमामी (Emami) जैसी कई कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी.

Nirapara  कंपनी के डिटेल्स-

Nirapara कंपनी का सालाना कारोबार मुख्य रूप केरल में फैसला हुआ है. कंपनी का 63 फीसदी मसाला केरल, 8 फीसदी देश के बाकी हिस्सों और 29 फीसदी दूसरे देशों में बिकता है. कंपनी का कारोबार बड़े पैमाने पर गल्फ देशों में होता है. ऐसे में विप्रो के कंपनी के अधिग्रहण के बाद से ही अब इसकी पहुंच और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

विप्रो ने किया 13वां अधिग्रहण

विप्रो एंटरप्राइजेज (Wipro Enterprises) और विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग (Wipro Consumer Care and Lighting) के डायरेक्टर विनीत अग्रवाल ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि यह विप्रो का 13 वां अधिग्रहण है. ऐसे में इस अधिग्रहण से कंपनी पैकेज्ड फूड के मार्केट में अपनी मौजूदगी को मजबूत कर पाएगी. इसके साथ ही कंपनी मसालों के मार्केट में भी एंट्री कर पाएगी. बता दें कि विप्रो एंटरप्राइजेज और विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग देश में FMCG सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है. इन कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022 में कुल 8,630 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. कंपनी वेलनेस प्रोडक्ट्स, होम केयर प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक और कमर्शियल लाइटिंग सिस्टम आदि कई तरह के प्रोडक्ट बनाती है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल प्राइस में दर्ज की गई बढ़ोतरी, क्या आपके शहर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget