एक्सप्लोरर

Windfall Tax: लगातार चौथी बार कम हुआ कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स, डीजल-पेट्रोल में नहीं हुआ बदलाव

Windfall Tax in India: सरकार हर पखवाड़े में कच्चे तेल समेत विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों पर विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है. यह टैक्स में लगातार चौथी बार की कई कटौती है...

सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स में लगातार चौथी कटौती की है. हालांकि अन्य पेट्रोलियम उत्पादों जैसे डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन यानी ईटीएफ के मामले में दरों को स्थिर रखा गया है.

अब इतना हुआ कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी. मंत्रालय के ताजे नोटिफिकेशन के अनुसार, घरेलू स्तर पर उत्पादित हो रहे कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को फिर से कम कर दिया गया है. इस कटौती के बाद अब डोमेस्टिक क्रूड ऑयल पर 3,250 रुपये प्रति टन की दर से विंडफॉल टैक्स लगेगा. इससे पहले विंडफॉल टैक्स 5,200 रुपये प्रति टन की दर से लग रहा था. नई दरें आज यानी 15 जून 2024 से प्रभावी हो गई हैं.

डीजल-पेट्रोल-एटीएफ पर नहीं बदली ड्यूटी

वहीं दूसरी ओर सरकार ने डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन यानी एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया है. इस टैक्स को एक बार फिर से शून्य पर स्थिर बनाए रखने का फैसला लिया है. इसका मतलब हुआ कि घरेलू रिफाइनरों को डीजल, पेट्रोल और एटीएफ के निर्यात पर मिल रही छूट आगे भी बरकरार रहने वाली है. इससे उन घरेलू कंपनियों को फायदा होता रहेगा, जो रिफाइनरी चलाती हैं और अधिक मुनाफे के लिए डीजल-पेट्रोल व एटीएफ जैसे रिफाइंड प्रोडक्ट को देश के बाहर के बाजारों में बेचती हैं.

दो महीने में लगातार चौथी बार कटौती

यह जून महीने की दूसरी और लगातार चौथी बार की कटौती है. इससे पहले महीने की शुरुआत में की गई समीक्षा में घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 5,700 रुपये प्रति टन से घटाकर 5,200 रुपये प्रति टन कर दिया गया था. उससे पहले सरकार ने 15 मई को हुई समीक्षा में भी कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को कम करने का फैसला लिया था. मई महीने की दूसरी समीक्षा में डोमेस्टिकली प्रोड्यूस्ड क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स की दरें 8,400 रुपये प्रति टन से घटाकर 5,700 रुपये प्रति टन कर दिया था. वही 1 मई को सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 9,600 रुपये प्रति टन से घटाकर 8,400 रुपये प्रति टन कर दिया था.

पिछले महीने से कम हो रहा विंडफॉल टैक्स

मई महीने से पहले विंडफॉल टैक्स को लगातार बढ़ाया जा रहा था. इस वित्त वर्ष की पहली समीक्षा (1 अप्रैल 2024) में विंडफॉल टैक्स को 4,900 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 6,800 रुपये प्रति टन कर दिया गया था. उसके बाद वित्त वर्ष की दूसरी समीक्षा (15 अप्रैल 2024) में विंडफॉल टैक्स को 6,800 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 9,600 रुपये प्रति टन कर दिया गया था.

हर महीने में दो बार होती है समीक्षा

डोमेस्टिकली प्रोड्यूस्ड कच्चे तेल पर भारत में सबसे पहली बार जुलाई 2022 में विंडफॉल टैक्स लगाया गया था. इसी तरह डीजल, पेट्रोल और विमानन ईंधन के निर्यात पर भी ड्यूटी लगाई गई थी. कई प्राइवेट रिफाइनर कंपनियां ज्यादा मार्जिन कमाने के लिए डीजल, पेट्रोल और एटीएफ का निर्यात करती हैं. पिछले कुछ समय के दौरान कच्चे तेल के दाम में वैश्विक स्तर पर भारी उथल-पुथल आई है. ऐसे में कंपनियां ज्यादा मुनाफे के लिए घरेलू बाजारों में बिक्री न कर निर्यात पर फोकस कर रही थीं. सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स और डीजल, पेट्रोल व एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने का फैसला लिया था. इसकी समीक्षा हर पखवाड़े में यानी हर महीने में 2 बार की जाती है.

ये भी पढ़ें: एक सप्ताह में 35 पर्सेंट की छलांग, क्यों आई अनिल अंबानी के इस शेयर में रैली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder Rate: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में बीच क्या LPG का भी बढ़ा रेट? यहां चेक करें ताजा भाव
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में बीच क्या LPG का भी बढ़ा रेट? यहां चेक करें ताजा भाव
Petrol-Diesel Rate: 10 दिनों में 3 बार रेट बढ़ने के बाद आज क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल? चेक करें रेट
10 दिनों में 3 बार रेट बढ़ने के बाद आज क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल? चेक करें रेट
IPO Alert: कमाई का बंपर मौका! आ रहा है 1400 करोड़ का आईपीओ, जानें कब से लगा सकेंगे दांव?
कमाई का बंपर मौका! आ रहा है 1400 करोड़ का आईपीओ, जानें कब से लगा सकेंगे दांव?
Senior Citizen FD Rates: 3 साल की FD पर 8% तक रिटर्न दे रहे ये बैंक, अभी देखें पूरी लिस्ट
3 साल की FD पर 8% तक रिटर्न दे रहे ये बैंक, अभी देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Breaking | US Iran Peace Deal: अमेरिकी की शर्तों पर झुका ईरान! | Hormuz | Nuclear | Donald Trump
Attack on Trump Breaking: ट्रंप के करीब कैसे पहुंच गया हमलावर? | Breaking | | America |
Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्हाइट हाउस में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी पत्रकार, तभी अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार के नीचे छिपी, Video
व्हाइट हाउस में वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी पत्रकार, तभी अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दीवार के नीचे छिपी, Video
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
IPL 2026: 'जिस तरह तुमने खुद को संभाला...', अर्जुन के लिए सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास मैसेज, आखरी मैच में मिला पहला चांस
'जिस तरह तुमने खुद को संभाला...', अर्जुन के लिए सचिन तेंदुलकर ने लिखा खास मैसेज, आखरी मैच में मिला पहला चांस
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, अब आया क्लब का रिएक्शन, जानें क्या कहा? 
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, अब आया क्लब का रिएक्शन, जानें क्या कहा? 
Aishwarya Rai Cannes 2026: कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
हमलावर ने गेट के पास 3 बार की फायरिंग, उसके बाद जवाबी एक्शन... व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग पर अब तक क्या सामने आया?
हमलावर ने गेट के पास 3 बार की फायरिंग, उसके बाद जवाबी एक्शन... व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग पर अब तक क्या सामने आया?
Google जॉब की खबर सुनते ही मां छलक पड़े आंसू… बेटे की सफलता पर इमोशनल हुए मां-बाप
Google जॉब की खबर सुनते ही मां छलक पड़े आंसू… बेटे की सफलता पर इमोशनल हुए मां-बाप
Gold Tax News: घर में रखा है कैश या सोना? नहीं दी जानकारी तो लगेगा तगड़ा जुर्माना, जान लें टैक्स से जुड़े ये नियम
घर में रखा है कैश या सोना? नहीं दी जानकारी तो लगेगा तगड़ा जुर्माना, जान लें टैक्स से जुड़े ये नियम
Embed widget